जेल के ताले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल छूटेंगे : सोमनाथ भारती

हौज खास में प्रदर्शन के दौरान आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी विधायक सोमनाथ भारती समेत आप पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान चलाया। आप पार्टी उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने गुरुवार को आप पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हौज खास मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरव भारद्वाज भी पहुंचे। बता दे कि स्टेशन के बाहर आने जाने वाले लोगों से जेल का जवाब वोट से देने की अपील की है और इस दौरान सोमनाथ भारती के साथ आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल के तले टूटेंगे अरविंद केजरीवाल छूटेंगे जैसे नारे लगाए गए है।

हम गोडसेवादी नहीं गांधीवादी है

सोमनाथ भारती ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है और कहा कि हम जनता को बता रहे हैं कि किस तरह देश में तानाशाही हावी हो गई है। जनता को अपने वोट से इसका जवाब देना है क्योंकि हम और हमारी पार्टी गांधीवादी है, हम गोडसेवादी नहीं हैं। दिल्ली की जनता दिल्ली की सातों सीटों पर INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताएगी।

आज आप पार्टी करेगी कैंपेन सॉन्ग लॉन्च

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि आप पार्टी का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च होने वाला है। दिल्ली के लोग इस चीज से बहुत दुखी है कि उनके मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है। लोग इसका जवाब देना चाहते हैं, पार्टी और लोगों ने तय किया है कि हम इसका जवाब वोट से देंगे। हम अपनी वोट की ताकत से भाजपा को बताएंगे कि उन्होंने जो किया वह गलत किया है।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    नई दिल्ली। बुधवार को हुई INDIA गठबंधन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी