बगावत पर बीजेपी ने पार्टी से निकाला, अब केएस ईश्वरप्पा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या होगा अगला कदम

नई दिल्ली। बीजेपी ने बागी नेता केएस ईश्वरप्पा पर कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि, पार्टी की ओर से की गई कार्रवाई पर अब बागी नेता केएस ईश्वरप्पा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि मैं निष्कासन से नहीं डरूंगा. चुनाव के बाद फिर से बीजेपी में शामिल होऊंगा।

क्यों हुई केएस ईश्वरप्पा पर कार्रवाई?

केएस ईश्वरप्पा कर्नाटक की शिवमोगा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र को मैदान में उतारा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईश्वरप्पा अपने बेटे के लिए पार्टी से टिकट चाहते थे, लेकिन उनके बेटे को टिकट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया था।

छह साल के लिए पार्टी से निकाला

ईश्वरप्पा के बागी रूख के बाद उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मनाने की कोशिश भी की गई। ये कोशिश विफल हुई तो बीजेपी ने पूर्व सीएम केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ एक्शन लिया और उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए निकाल दिया दिया गया।

कर्नाटक में कब है मतदान?

बता दें कि कर्नाटक की 29 लोकसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में चुनाव होगा। 14 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बाकी 14 सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 7 मई को होगा।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    UPI पर फीस लगाने का दरवाजा चुपके से खोला गया’, राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    स्वतंत्र भारद्वाज को मिली अंतरिम जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च