जिन लोगों ने बिहार को लूटा, वह अब देश लूटने की फिराक में हैं : सम्राट चौधरी

अभिजीत पांडे /राम नरेश
खगड़िया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दिल्ली को और बिहार को लूटा, अब दोनों मिलकर एक साथ देश को लूटने की फिराक में हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा के महाद्दीपुर में चुनावी सभा कर रहे थे।
सम्राट चौधरी ने इशारों इशारों में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को लूटा और जिन्होंने बिहार को लूटा, अब मिलकर एक साथ फिर देश को लूटने की फिराक में है।

लेकिन जनता उनके इस सपना को कभी पूरा नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हवा-हवाई बात कर रहे हैं। हकीकत ये है कि उनके घर के भी सदस्य इस चुनाव में नहीं जीतने वाले हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीट जीतने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी लाख दावे कर लें, लेकिन हकीकत उनको मालूम है कि बिहार में उनके साथ क्या होने वाला है। सम्राट ने कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है, जिसे दो बार जनता ने कमान सौंपा है। अब तीसरी बार के लिए भी लोग अपना मत एनडीए को दे रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीट लाकर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करेगा, जिसे देखकर विपक्षी बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब भली-भांति जानती है कि देश का भला कौन कर रहा है और कौन करेगा, इसलिए पूरा देश आज मोदी जी के साथ है।

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा