साउथ इंडियन बैंक ने ‘डीलर फ़ाइनैंसिंग’ के लिए अशोक लेलैंड लिमिटेड के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। साउथ इंडियन बैंक ने अपने ‘डीलर फ़ाइनैंस’ प्रोग्राम के तहत अशोक लेलैंड लिमिटेड के डीलरों को फ़ाइनैंस मुहैया करवाने के लिए अशोक लेलैंड लिमिटेड के साथ एक एमओयू (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए। इस पार्टनरशिप के तहत, साउथ इंडियन बैंक अशोक लेलैंड लिमिटेड के डीलरों को बेहतरीन ‘डीलर फ़ाइनैंस’ विकल्प मुहैया करवाएगा। इस गठबंधन के साथ, साउथ इंडियन बैंक का उद्देश्य अशोक लेलैंड लिमिटेड के डीलर पार्टनर्स को व्हीकल इन्वेंट्री फ़ंडिंग को कारगर बनाने में मदद करना है। यह व्यवस्था वाहन निर्माता, उनके डीलरों और साउथ इंडियन बैंक के लिए पारस्परिक रूप से फ़ायदेमंद है।

 

सुश्री बीजी एस.एस., सीनियर जनरल मैनेजर और ग्रुप बिज़नेस हेड, साउथ इंडियन बैंक ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा, “हम अशोक लेलैंड लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप से बेहद खुश हैं। अपने विभिन्न फ़ाइनैंशियल सॉल्यूशंस के ज़रिए, हमारा लक्ष्य डीलरों को सुविधाजनक और संपूर्ण फ़ाइनैंसिंग का विकल्प मुहैया करवाना है। हमारा मानना है कि यह पार्टनरशिप दोनों संगठनों की व्यावसायिक ज़रूरतों को पूरा करेगी और एक मज़बूत सकारात्मक असर पैदा करेगी।”

गोपाल महादेवन, निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी, अशोक लेलैंड लिमिटेड ने इस भागीदारी के बारे में कहा, “हम साउथ इंडियन बैंक के साथ पार्टनरशिप करके बहुत खुश हैं। यह गठबंधन हमारे डीलरों के नेटवर्क को उचित इन्वेंट्री फ़ाइनैंसिंग सॉल्यूशन मुहैया करवाएगा। अशोक लेलैंड और साउथ इंडियन बैंक दोनों ही मिलकर एक असाधारण और अनोखा ग्राहक अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस समझौता ज्ञापन पर साउथ इंडियन बैंक की वरिष्ठ महाप्रबंधक और समूह व्यापार प्रमुख – सुश्री बीजी एस.एस., साउथ इंडियन बैंक के ट्रांज़ैक्शन बैंकिंग समूह के प्रमुख – प्रवीण जॉय, साउथ इंडियन बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख–चेन्नई – बाला नागा अंजनेयालु, साउथ इंडियन बैंक के कॉर्पोरेट बिज़नेस ग्रुप (चेन्नई) की ज़ोनल सेल्स हेड – सुश्री कार्तिका एस., अशोक लेलैंड के हेड-ट्रेज़री – सी. नीलकंठन, अशोक लेलैंड के सेल्स फ़ाइनैंस हेड – मधुसूदन डी.एस. और अशोक लेलैंड के हेड-स्ट्रेटेजी – साकेत कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

  • Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक…

    Continue reading
    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    20 सितंबर तक समस्याओं के समाधान का अल्टीमेटम,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    शिमला में अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल, महिलाओं ने निकाला मार्च

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा – कांग्रेसियों के भ्र्ष्टाचार पर चुप्पी क्यों ?

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    यूपी विधानसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूसीसी?  

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    कपिल सिब्बल ने बताई एसआईआर की परिभाषा, सर आय जो कहेंगे हम वही करेंगे

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व

    Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष की हर तिथि का अलग है महत्व