ओड़िसी लोककला गोटीपुआ के प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

राजगीर। श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी के मौके पर बुधवार को नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भुवनेश्वर (उड़ीसा) के कलाकारों द्वारा ओडिशा के प्रसिद्ध लोकनृत्य गोटीपुआ का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नालंदा विश्वविद्यालय के स्पिक मैके हेरिटेज क्लब के छात्रों द्वारा किया गया।


गोटीपुआ, ओडिशा की पारंपरिक लोककला है। युवा पुरुषों द्वारा महिला वेशभूषा पहनकर कला का प्रदर्शन किया गया। पारंपरिक शैली में नर्तकों ने जटिल आंगिक गतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य शैली का उपयोग पौराणिक कथाओं और भगवान जगन्नाथ को समर्पित गीतों को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से न केवल यहां के छात्र भारतीय संस्कृति की गहराई से परिचित होते हैं, बल्कि उनकी वैश्विक सांस्कृतिक समझ भी विकसित होती है। साथ ही उन्होंने युवाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू कराने के लिए स्पिक मैके के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से पारंपरिक संस्कृति का पुनर्जीवित किया जा सकता है। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने भारत की वैविध्यपूर्ण लोक संस्कृति से परिचित होने का मौका देने के लिए विश्वविद्यालय और कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह के आयोजन नालंदा में अध्ययनरत विभिन्न देश के विद्यार्थियों में भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों के प्रति आदर और सम्मान की भावना को विकसित करने मे सहायक होते हैं। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो अभय कुमार सिंह के अलावे कुलसचिव डाॅ आरपी सिंह परिहार, पद्मश्री किरण सेठ, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार एवं अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुए।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!