सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने नगीना पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद का किया समर्थन 

आज सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की तरफ से राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाण्डेय, सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव, मुरादाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता सलीम बेग और मोहम्मद हारून आजाद ने धामपुर, नहटौर, नगीना पहुंचकर चंद्रशेखर आजाद का समर्थन किया।
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) नगीना की जनता का आह्वान करती है कि अपने बीच सबसे काबिल और जुझारू प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद को संसद पहुंचाकर अपनी आवाज को बुलंद करें।
2024 लोकसभा चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने वैसे तो भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए इंडिया गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान किया है किंतु पहले चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश के नगीना चुनाव क्षेत्र से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद को समर्थन देने का फैसला किया है, क्योंकि वह न सिर्फ इस देश के गरीब, दलित, वंचित समाज के अधिकारों के लिए लड़ने वाले सबसे सशक्त उम्मीदवार हैं बल्कि भारत के लोकतंत्र व संविधान पर आए संकट के खिलाफ भी मजबूती से लड़ सकते हैं।
यह स्पष्ट है कि शेष उम्मीदवारों की तुलना में जनता का उनके प्रति आकर्षण और समर्थन अधिक है। वैसे भी नगीना क्षेत्र की जनता पिछले तीन लोकसभा चुनाव में तीन प्रमुख दलों समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा को मौका दे चुकी है और उम्मीद है कि इस बार भी बदलाव होगा. बेहतर तो यह होता सामाजिक न्याय के संघर्ष के बड़े उद्देश्य को देखते हुए सपा और बसपा को आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद को अपना समर्थन देना चाहिए था।
  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी

    पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड

    • By TN15
    • August 24, 2026
    पुतिन के साथ जिनपिंग भी आएंगे भारत? डोभाल का मास्टर स्ट्रोक डिकोड

    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    • By TN15
    • August 24, 2026
    श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

    नगर निगम नीलाम करेगा कांजी हाउस में बंद 243 भैंसें; 24 अगस्त को होगी नीलामी, ₹20,500 तय हुआ बेस प्राइस

    • By TN15
    • August 24, 2026
    नगर निगम नीलाम करेगा कांजी हाउस में बंद 243 भैंसें; 24 अगस्त को होगी नीलामी, ₹20,500 तय हुआ बेस प्राइस

    भारत में युवाओं का विरोध नई राजनीति का संकेत है

    • By TN15
    • August 24, 2026
    भारत में युवाओं का विरोध नई राजनीति का संकेत है

    मिठास की महारानी (चीनी) 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    मिठास की महारानी (चीनी)