शरीर में ये लक्षण दिखने पर तुरंत लें डॉक्टर से सलाह, क्योंकि हो सकते हैं डायबिटीज के संकेत

डायबिटीज इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। खराब जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोग इस वक्त इस बीमारी की चपेट हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जिनकी लापरवाही उन्हें इस गंभीर समस्या की तरफ ढकेल रही है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप समय रहते अपनी जीवनशैली में सुधार करते हुए इसे लेकर सतर्क हो जाएं। लेकिन अगर आप भी समस्या की चपेट में आ गए हैं, तो कुछ शुरुआती लक्षणों की पहचान कर जल्द से जल्द से इस नियंत्रित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में, जिनकी पहचान कर आप खुद का बचाव कर सकते हैं।

1- अगर आपको सामान्य से ज्यादा भूख लग रही है, तो सतर्क हो जाएं। जरूरत से ज्यादा भूख लगना भी डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन न बनने की वजह से शरीर में मौजूद कोशिकाएं शुगर को अवशोषित नहीं कर पाएगी, जिससे शरीर में सही तरह से एनर्जी उत्पन्न नहीं होगी, जिससे ज्यादा भूख लगने लगेगी।

2- डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में मुंह का सूखना और त्वचा में खुलजी होना भी आम है। जब आप बार-बार वॉशरूम का इस्तेमाल करेंगे, तो शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी खर्च होगा, जिसकी वजह से आपनी मुंह सूखने लगेगा। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी की वजह से त्वचा की नमी गायब हो जाएगी, जिससे खुलजी की समस्या होने लगेगी।

3- बार-बार पेशाब जाने की वजह से शरीर में तरल पदार्थों के स्तर में बदलाव आने लगेगा, जिसका आंखों पर भी प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में आंखें सूजने लगती है और किसी एक चीज को देखने में परेशानी होने लगती है।

4- पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको लगातार थकान महसूस हो रही है, तो यह भी डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है। दरअसल, मधुमेह की चपेट में आने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट ठीक तरह से ब्रेक नहीं हो पाता है। ऐसे में खाना खाने और पूरी नींद लेने के बाद भी थकावट महसूस होती है। अगर आपको भी लगातार थकान हो रही है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

5- डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब का आना सबसे आम है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा वॉशरूम इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ रही है, तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है। दरअसल, शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने पर किडनी पूरी तरह से उसे निकाल नहीं पाती, जिसकी वजह से बार-बार वॉशरूम का इस्तेमाल करना पड़ता है।

  • Related Posts

    Digestive Health: दस्त के साथ भयंकर कब्ज को न करें इग्नोर, हो सकता है कैंसर का संकेत 

    अगर आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि…

    Continue reading
    Matka Water Cooling Tips: मटके का पानी ठंडा नहीं हो रहा, इस जुगाड़ से फ्रिज भी हो जाएगा फेल

    How To Make Matka Water Colder Naturally: गर्मी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे