जेके नगर कारखाने को बंद करने के पीछे वामपंथी नेता हाराधन राय का हाथ था : सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया

आसनसोल : (संवाददाता अनूप जोशी) आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आसनसोल के शीतला इलाके में स्थित भाजपा जिला पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह कहा था कि जेके नगर कारखाने को बंद करने के पीछे वामपंथी नेता हाराधन राय का हाथ था उन्होंने कहा कि वामपंथियों ने आसनसोल और आसपास के इलाकों में जो भी कारखाने थे उन सब को बंद कर दिया और इस क्षेत्र को श्मशान में तब्दील कर दिया जेके नगर को लेकर उनकी टिप्पणी के उपरांत हमने जेके नगर कारखाने में काम कर चुके कुछ कर्मियों से बात की रामचंद्र महतो नमक जेके नगर कारखाने के एक अपूर्व कर्मचारियों ने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के उसे बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से झूठ बोल रहे हैं इस सरकार खाने को बंद करने के पीछे वामपंथी नेता हराधन राय का हाथ नहीं बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार जो कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में चल रही थी उसका हाथ था उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जेके नगर कारखाने को निजी हाथों में दे दिया इसका नतीजा यह हुआ कि जेके नगर और कोरबा दोनों कारखाने को वेदांता ग्रुप को दे दिया गया कोरबा का कारखाना फिर भी धीरे-धीरे चल रहा है लेकिन जेके नगर का कारखाना पूरी तरह से बंद हो गया उन्होंने कहा कि इसके लिए भाजपा पूरी तरह से जिम्मेदार है और सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया जो बात कह रहे हैं वह पूरी तरह से झूठ है

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का यही नियम है वह सिर्फ झूठ की राजनीति करती है और लोगों को धर्म के नाम पर करती है उन्होंने कहा कि सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के परिवार के बारे में जेके नगर के पुराने लोग अच्छी तरह से जानते हैं वह कहते हैं कि वह बंजारे हैं यहां से वह बाहर चले गए थे दरअसल उनका यहां से बाहर जाना पड़ा था और रही बात जेके नगर कारखाने की तो जब जेके नगर कारखाना बंद हो गया तो उनके बड़े भाई यहां के पेस्ट प्लांट को खरीद कर बरौनी ले गए और वहां पर उसे स्थापित किया इसलिए यह कहा जा सकता है कि इस कारखाने को बंद करने के पीछे उनके परिवार का भी हाथ है। उन्होंने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के परिवार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिवार की छवि क्या थी जेके नगर के पुराने लोग अच्छी तरह से जानते हैं और सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया यहां पर लाल संत्रास की बात करते हैं उन जैसे लोग ही यहां पर आतंक का फैला कर रखते थे और वामपंथी उसके खिलाफ लड़ाई करते थे यही वजह है कि उनको वामपंथियों से इतनी कोफ्त है,उन्होंने कहा कि वामपंथी नेता हराधन राय बल्कि इस कारखाने को चालू रखने की कोशिश कर रहे थे। वही इस कारखाने के एक और पूर्व कर्मचारी शिवकुमार तिवारी ने कहा कि इस कारखाने को बंद करने के पीछे हराधन राय की कोई भूमिका नहीं है इस कारखाने को अटल बिहारी वाजपेई सरकार की वजह से बंद कर दिया गया उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस कारखाने के 51 में प्रतिशत शेयर वेदांता ग्रुप को भेज दिए जिस वजह से प्रबंधन निजी हाथों में चला गया और धीरे-धीरे यह कारखाना बंद हो गया उन्होंने कहा कि यहां के कई कर्मचारी कोरबा गए थे लेकिन वहां पर कर्मचारियों के साथ बदसलुकी की गई इसलिए कोरबा से बहुत सारे लोग वापस आ गए इसके बाद स्टार लाइट कंपनी द्वारा कहा गया कि यहां पर पावर हाउस बनाया जाएगा वह भी नहीं किया गया उन्होंने कहा कि उनको आशा नहीं है कि जेके नगर फिर से खुल पाएगा।

  • Related Posts

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के क्वार्सी थाने…

    Continue reading
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    रात के अंधेरे में हरियाली का सफाया दिन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    • By TN15
    • March 20, 2026
    फिल्म ‘कहानी 2’ के निर्देशक को राहत, स्क्रिप्ट चोरी के आरोप में दर्ज केस सुप्रीम कोर्ट ने निरस्त किया  

    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अतीक अहमद का जिक्र कर अबू आजमी का बड़ा बयान, ‘मेरी पार्टी के सांसद और ISI के बीच…’

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी