मुख्यमंत्री के जेल में रहने से सरकारी योजनाओं पर असर नहीं : उपराज्यपाल

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है और इधर, कुछ दिनों से आप पार्टी के विधायक, नेता बयान दे रहे हैं कि बिजली-पानी पर मिलने वाली छूट व सब्सिडी, महिलाओं की बसों में मुफ्त यात्रा समेत अन्य योजनाएं बंद हो जाएंगी। लेकिन अब इसका उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने खंडन कर दिया है।

उपराज्यपाल ने कहा है कि दिल्ली में बिजली, पानी और बस यात्रा सब्सिडी जारी रहेगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी व्यक्ति के जेल में रहने से सरकारी योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी, जो लोग इस तरह की बातें कर रहे हैं, उन लोगों को राजनीतिक निहित स्वार्थों वाले अफवाहों और बयानों से बचना चाहिए।

किसी राजनीतिक पार्टी का नाम ना लेते हुए उपराज्यपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल में हैं। इधर, उनके मंत्री भविष्य में इन योजनाओं पर कथित काल्पनिक रोक के लिए केंद्र सरकार और उपराज्यपाल को जिम्मेदार ठहराने में लगे हैं। एलजी ने दिल्ली के लोगों को आश्वासन दिया है कि गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं की जाएगी। एलजी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा