उपायुक्त ने किया पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर का निरीक्षण दिये कई निर्देश

पीएम श्री जेएनवी में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान पार्क होगा विकसित : उपायुक्त

 

राम विलास
राजगीर।नवोदय विद्यालय समिति, पटना संभाग के नये उपायुक्त नीलम पाणी द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजगीर के निरीक्षण के दौरान संतोष व्यक्त किया गया है। लेकिन उनके द्वारा विद्यालय को और बेहतर बनाने के लिए अनेकों सुझाव व निर्देश भी दिये गये हैं। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य अशुतोष कुमार द्वारा उपायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला निरीक्षण है।

उपायुक्त नीलम पाणी द्वारा विद्यालय के तमाम गतिविधियों बारीकी से निरीक्षण किया गया । प्रातः कालीन सभा में उनके द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित भी किया गया। उपायुक्त द्वारा लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, फिजिक्स , केमिस्ट्री , बायोलॉजी, कंप्यूटर लैब, आईसीटी लैव, आर्ट लैव, बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल्स, भोजशाला, डाइनिंग हॉल एवं उसके आसपास के क्षेत्रों के गतिविधियों का बारीकी से उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।

शैक्षणिक गतिविधियों से भी वह रूबरू हुई। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त नीलम पाणी ने कहा कि पीएम श्री नवोदय विद्यालय, राजगीर एनवीएस की उम्मीदों के अनुरूप संचालित हो रहा है। यह प्रिंसिपल के नेतृत्व गुणवत्ता का उदाहरण है। स्कूल में योजनाबद्ध तरीके से हरियाली विकसित की है। डाइनिंग हॉल साफ-सुथरा है। स्वच्छता का ख्याल रखा गया है।

विद्यालय का लाइब्रेरी और लैब अच्छी तरह से व्यवस्थित है। उन्होंने बताया कि यहां के विद्यार्थियों को अनुशासित देखा गया। शिक्षकों और छात्रों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य, छात्रों और प्रधानाचार्य के बीच भी अच्छा आईपीआर देखा गया। उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यहां सभी हितधारक टीम भावना के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

— एनवीएस के मानदंडों का हर हाल में करें अनुपालन

उपायुक्त नीलम पाणी द्वारा निरीक्षण के दौरान अनेकों निर्देश भी दिये गये हैं। उनमें विद्यालय की चारदीवारी में की जा रही विभिन्न गतिविधियों पर आधारित चित्रकारी को पूर्ण करने, शिक्षा मंत्रालय के निर्देशों के तहत स्कूल में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव शामिल है। विद्यालय में गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान पार्क विकसित करने का आदेश दिया गया है।

नई शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन के लिए इसे एक-एक करके विकसित करने और अतिथि कक्ष में अलग से रसोई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। रसोई और उसके पीछे के क्षेत्र में व्याप्त गंदगी को तत्काल एनवीएन निधि से सफाई कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि एनवीएस के मानदंडों का हर हाल में अनुपालन करने का सुझाव दिया गया है।

उपायुक्त ने प्रत्येक कक्षा की पिछली दीवार पर सीखने के परिणामों का प्रदर्शन करने एक घास कटर मशीन और एक पेड़ शेपर खरीदने की आवश्यकता बताया है। एकेडमिक ब्लॉक के पास अविकसित क्षेत्रों को साफ सुथरा करने और व्यवस्थित वृक्षारोपण कराने का निर्देश दिया है। कार्यालय स्टाफ ओएस और यूडीसी की जिम्मेदारी तय कर शाला दर्पण, विद्यालय वेबसाइट और यूडीआईएसई प्लस का समय पर अद्यतनीकरण का सुझाव उपायुक्त द्वारा दिया गया है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा