बीजेपी देश को विश्व पटल पर स्थापित करने को कृतसंकल्प : योगेंद्र नागर
नोएडा। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर ने “भा.ज.पा स्थापना दिवस”कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ए 88 सेक्टर 58 नोएडा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता ओमवीर अवाना ने की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा चुनाव प्रवासी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेंद्र नगर और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी देवेंद्र बैंसला थे।
योगेन्द्र नागर ने वहां मौजुद किसान भाईयों के सामने अपने विचार रखे हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता होने चाहिए पर हमें गर्व होना चाहिए । स्थापना दिवस पर सबको बधाई देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया।
देवेंद्र बेसला अबकी बार 400 पार का नारा देकर अपनी बात शुरू की तथा उन्होंने बताया की, हालांकि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल, 1980 को हुआ, परन्तु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता प्राप्ति तथा देश विभाजन के साथ ही देश में एक नई राजनीतिक परिस्थिति उत्पन्न हुई। गांधी और पटेल दोनों के ही नहीं रहने के कारण कांग्रेस ‘नेहरूवाद की चपेट में आ गई तथा अल्पसंख्यक तुष्टिकरण, लाइसेंस-परमिट-कोटा राज, राष्ट्रीय सुरक्षा पर लापरवाही, राष्ट्रीय मसलों जैसे कश्मीर आदि पर घुटनाटेक नीति, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारतीय हितों की अनदेखी आदि अनेक विषय देश में राष्ट्रवादी नागरिकों को उद्विग्न करने लगे। फलतः भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर, 1951 को डॉ श्यामा प्रसाद मुकर्जी की अध्यक्षता में दिल्ली के राघोमल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में हुई।
1967 में पहली बार भारतीय जनसंघ एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में भारतीय राजनीति पर लम्बे समय से बरकरार कांग्रेस का एकाधिकार टूटा, जिससे कई राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पराजय हुई।ओमवीर अवाना ने वाहा आए डोनो मुख अतिथि जानो का धन्यवाद किया साथ ही वाहा मौजुद समस्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि भारत सिद्धांत की भूमि है या हमारी पार्टी सिद्धांतो पे चैनल वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है। पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो तथा प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान ‘विश्वशक्ति’ एवं ‘विश्व गुरू’ के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो। इसके साथ ही विश्व शांति तथा न्याययुक्त अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व के राष्ट्रों को प्रभावित करने की क्षमता रखे। यहां मौजुद हर कार्यकर्ता और बताते क्यारी खुद डॉ महेश शर्मा (प्रत्याशी) हैं । हम सबको एक जुट होकर महेश शर्मा जी को भव्य विजय दिलाकर, भाजपा को मज़बूत करने का काम करना हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य पदाधिकारी रवि यादव प्रदेश कार्यकारिणी, महामंत्री मुक्तानंद शर्मा और घनश्यान यादव, इंद्राज खटाना, संदीप उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी विनय द्विवेदी, विजय अवाना, विष्णु शर्मा, अमित अवाना, शिवेंद्र यादव, एम.आर.शर्मा, चिरंजीवी विश्वकर्मा, प्रदीप, संजीव परेल, सुमित झा, , उमेश यादव, भागवत, अशोक साह, सदर गुप्ता, , मुकेश कुमार, नितिन कुमार, सुभाष चौहान, गजराज, ललित कुमार, अमित चौहान, प्रदीप त्यागी, मनोज गर्ग, राहुल गुप्ता, सर्वेश, कपिल अवाना, ललित कुमार शर्मा, अरुण, ऋषि शर्मा, प्रवीण तोमर, चौधरी हीरा, निरंजन कुमार, जोगिंदर आदी ।