2024 लोकसभा के लिए ग्रहों की बड़ी तैयारी

 

बी कृष्णा 

लोकतंत्र का उत्सव, लोकसभा चुनाव की शुरुआत इसी माह के 19 तारीख से होने वाली है| 7  चरणों में होने वाले इस चुनाव में देश के 97  करोड़ मतदाता मतदान करेंगे| इस चुनाव पर विश्व की भी नज़र है| सिर्फ नज़र ही नहीं है बल्कि अपने अपने तरीके से वे इस पर टिप्पणी भी करने लगे हैं| ऐसी ही एक टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र ने भी की है और भारतीय के राजनीतिक  एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा की बात करते हुए ‘ FREE  AND  FAIR ELECTION’ की बात कही है | संयुक्त राष्ट्र के  प्रवक्ता ने कहा  कि उन्हें उम्मीद है कि भारत में लोगों के राजनीतिक और नागरिक अधिकारों’ की रक्षा की जाएगी. हर कोई स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने में सक्षम होगा|

इसका करारा जवाब देते हुए विदेश मंत्री श्री एस जयशंकर ने कहा है कि हमें हमारे चुनावी अधिकारों के बारे में बताने के लिए संयुक्त राष्ट्र की जरूरत नहीं है| उन्होंने कहा – I don’t need UN to tell me our elections should be free and fair |जयशंकर ने चुनाव में स्वायत्तता पर जोर देते हुए संयुक्त राष्ट्र की न सिर्फ आलोचना की बल्कि उन्हें  भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए चेताया भी|सधे शब्दों में चेताते हुए उन्होंने कहा – हमें मत बताओ कि चुनाव कैसे हो| भारत के लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनाव ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष होने चाहिए|

वर्ष 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव के लिए कहा जा रहा है कि यह चुनाव न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि ताजा ताजा बने I .N.D .I .A गठबंधन के साथ साथ अन्य कुछ दलों के लिए भी  ‘जय या क्षय’ का चुनाव है| अपने अपने तरीके से वे सभी सक्रिय हो गए हैं|

रोज रोज तेजी से बदलते घटना क्रम को देखते हुए यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि लोकसभा का यह उत्सव निर्विघ्न समाप्त होगा क्या ?

आइये देश, काल की अनुकूलता लिए हुए, दशा से समर्थन प्राप्त करते हुए, गोचरीय ग्रहों के क्या संकेत है  इसे क्रम से जानने की एक कोशिश करते हैं-

मेष राशि से मिथुन राशि तक गुरु का संचार भारतीय राजनीती के मद्देनज़र एक महत्वपूर्ण संचार होता है| गुरु अभी मेष राशि में है| 1 मई को यह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा| 7 मई को शनि और राहु के बीच अंशात्मक नजदीकी बढ़ेगी और मेष राशि में शुक्र की नज़दीकी सूर्य के साथ बढ़ेगी| यह नज़दीकी चुनाव के दौरान हिंसक घटनाओं का होना एवं अराजक घटनाओं के घटित होने के लिए माकूल माहौल बना रहे हैं|

19 मई को शुक्र वृषभ राशि में प्रवेश करके सूर्य एवं गुरु के साथ हो जायेगा| गुरु और शुक्र का सम्बन्ध ज्योतिष के अनुसार रक्तपात एवं हिंसा को बढ़ानेवाला सम्बन्ध होता है| ठीक इसी समय शनि , मंगल और राहु का नज़दीक सम्बन्ध तो बनेगा ही साथ ही साथ केतु को छोड़कर अन्य सभी ग्रहों का भी इन्हे समर्थन प्राप्त हो जायेगा| शनि, राहु, मंगल का जब जब काल और दशा का समर्थन प्राप्त करके योग बना है और उसी समय गुरु, शुक्र की भी युति हो गयी है तो पूर्व में ऐसा योग हिंसक घटनाओं में वृद्धि करनेवाला साबित तो हुआ ही है, देश के भीतर आंतरिक ताकतों के साथ साथ बाह्य ताकतें भी देश को अस्थिर करने के काम में सक्रीय होती रही हैं|

देश, काल , दशा एवं ग्रहों के गोचर के आधार पर ग्रहों के द्वारा यह संकेत मिल रहा है की लोकसभा चुनाव के दौरान देश में अराजक एवं हिंसक घटनाओं के घटित होने के लिए अनुकूल भूमि की निर्मिति हो रही है| मतदान का – तीसरा चरण, पांचवा चरण, छठा चरण और सातवां चरण – इन घटनाओं को अंजाम देने के लिए अनुकूल भूमि प्रदान करने वाले साबित हो सकते हैं |

ग्रहों के आपसी सम्बन्ध को देखते हुए हम सब के लिए सचेत और सावधान होकर रहने की स्थिति है|

सतर्क रहे! सचेत रहे! जागरूक हों!

मतदान अवश्य करें, क्योंकि हमारा आपका एक मत देश की दिशा परिवर्तन करने वाला होगा|

 

(लेखिका ज्योतिषीयोग और आध्यात्मि चिंतक हैं)

  • Related Posts

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    मानव जीवन की सबसे बड़ी सच्चाई यह है…

    Continue reading
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार