हुसैन नगर में रैन बसेरा में नशेड़ियों ने ताम्बा के तार चोरी करने की कोशिश

अनूप जोशी

रानीगंज।  रानीगंज के वार्ड संख्या 88 के हुसैन नगर में रैन बसेरा के अंदर कुछ नशे बाज चोरो द्वारा सरकारी केबल तारो को जलाकर उसके अंदर का ताम्बा निकाल कर बेचने की कोशिश किया जा रहा था। जब चोरो ने तार में आग लगाया तो स्थानीय लोगो की धुंए पर नजर पड़ी। जब इस बात का पता चोरों को लगा तो चोर भाग गये। जब स्थानीय निवासी रैन बसेरा के अंदर पहुंचे तो देखा कि रैन बसेरे के अंदर गांजा तथा नशे की अन्य सामग्रियां बिखरी पड़ी है इससे साफ प्रतीत होता है कि अपराधियों ने यहां के रैन बसेरा को अपना अड्डा बना लिया है। जैसे ही घटना की खबर रानीगंज थाने की पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर घटनास्थल में पंहुचे। इसके साथ ही रानीगंज बोरो दो चेयरमैन मुजामिल शहजादा भी मौके पर पंहूचे।
इस दौरान मुजामिल शहजादा ने कहा के यह बिजली विभाग का तार है। सरकारी तार को चोरी किया गया था मुजामिल शहजादा ने कहा के रानीगंज में नशा इतना बढ़ गया के नशे की लत के कारण चोरों ने अब सरकारी संपत्ति को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि रानीगंज में गांजा अफीम चरस का नशा इतना बढ़ गया के इसके लिए लोग चोरी करने पर मजबूर हो रहे हैं। उन्होने कहा के चोरों का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब चोर रैन बसेरा के अंदर रखे बेड को भी नहीं छोड़ रहे हैं उन्होंने बताया कि चोरों ने कई बेडों को भी चुरा लिया है वही इस वार्ड के टीएमसी अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा कि नशा इतना बढ़ गया है कि अब तो हद हो गई है सरकारी संपत्ति को भी कर अब अपना निशाना बनाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से यहां पर रेन बसेरा को चोरों ने अपना आश्रय स्थल बना लिया था उससे यह बात अब सामने आ रही है कि रैन बसेरा में सुरक्षा कर्मी ना रहने की वजह से चोरों को ऐसा करने में आसानी हो रही है। यहां पर यह सवाल पैदा होता है कि प्रशासन द्वारा रैन बसेरा तो बनाया गया है लेकिन जिस तरह से इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है यह बेहद चिंताजनक है उन्होंने कहा कि जिस तरह से अपराधियों ने इस रैन बसेरा को अपना ठिकाना बना लिया है उसे आने वाले समय में यहां के निवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जयपुर: अभिजीत दीपके के दावे को गांव वालों ने बताया झूठा, कहा- ‘खुद तोड़े गाड़ियों के शीशे’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार को सरकारी स्कूल…

    Continue reading
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    JPSC की परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द किए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?