भाजपा ने इंडिया गठबंधन रैली को दिया घमंडिया रैली का नाम

ऋषि तिवारी
नोएडा। भाजपा नोएडा द्वारा मंगलवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया इस प्रेस वर्ता में इंडिया गठबंधन एक घोटालेबाजों का गठबंधन है। इस गठबंधन में कोई भी व्यक्ति भ्रष्टाचार पर बात करने को तैयार नहीं है। इंडिया गठबंधन के नेताओं को अगर ध्यान से सुना जाए तो यह सभी लोग देश तोड़ने की बातें करते हैं। गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियां राम चरित मानस के अपमान पर भी चुप रहती है। इंडी गठबंधन में शामिल सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए भ्रष्टाचार एक शिष्टाचार माना जाता है। देश के सभी छोटे से लेकर बड़े घोटालों में कांग्रेस का कोई ना कोई नेता शामिल है।

बता दे कि प्रेस वार्ता में मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा है कि हम सभी ने कुछ दिन पहले रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का डेली सोप देखा, यह भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं किसी को नहीं पता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ मगर ये इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। आज INDI गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर ले पर प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए देश की 140 करोड़ जनता एक परिवार है और मोदी जी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचने की लड़ाई लड़ रहे और लड़ते रहेंगे, जिन जिन पार्टियों ने देश को लूटा है उन्हें लौटा नहीं पड़ेगा यही मोदी जी की गारंटी है।

यह घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं और ये भी चाहते हैं कि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा भी ना हो। आज आम आदमी पार्टी कहती है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है वहीं कांग्रेस कहती है यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो आपस में एक दूसरे के साथ खड़े होते हैं वहीं पंजाब में एक दूसरे खिलाफ खड़े देखते हैं।

बिहार में राजद अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर देता है तो वहीं पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ-साथ लड़ने से इनकार कर दिया। यह कैसा गठबंधन है ? आज इस पूरी INDI टोली को देखकर यह पता चलता है कि जो भ्रष्टाचारी है, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में है या बेल पर है, वे “भ्रष्टाचार बचाओ” रैली निकाल रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया की इनके चेहरे देखिए, हर एक चेहरे पर पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है, इनके जेल में बंद नेताओं को कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है, चाहें सत्येन्द्र जैन हो या मनीष सिसोदिया हो या हेमंत सोरेन या या आज केजरीवाल हों जो जेल में हैं। ये समझ नहीं आता कि भाजपा के खिलाफ है या कोर्ट के ख़िलाफ़ रैली कर रहे हैं?

इन सबके घोटाले इतने सारे हैं की गिनते गिनते गिनती ख़त्म हो जाएगी, चाहें कांग्रेस को लीजिए जिसका टॉप मैनेजमेंट आज बेल पर है, तो आम आदमी पार्टी हो, तृणमूल कांग्रेस हो या कोई हो सब घोटालों में लिप्त रहे। आज देश की जनता को पता है की कौन सी पार्टी देश हिट और उनके हिट के लिए कार्य कर रही है। इस बार हर बार की तरह मोदी सरकार ही होगी और 400 पर ही होगी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “