मौज करने के लिए नहीं हुआ पैदा, बहुत कुछ करना है : मोदी 

राजस्थान में पीएम मोदी ने बता दी ट्रेलर के बाद फिल्म की रणनीति 

कोटपूतली में पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली को किया संबोधित 

भीड़ देख पीएम मोदी ने कहा – राजस्थान ने 4 जून के परिणाम के दे दिए संकेत  

पीएम ने कहा – जिसे किसी ने नहीं पूछा उसे मोदी ने पूजा 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की बिसात पर सभी दलों ने अपनी मोहरें सजा दी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां शुरू हो चुकी हैं। राजस्थान के कोटपूतली में मंगलवार को पीएम मोदी ने विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी तो मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में बहुत कुछ हुआ होगा, लेकिन जो कुछ भी हुआ है, वो सिर्फ ट्रेलर है।

विजय शंखनाद रैली में पीएम मोदी ने लोगों से कहा, ”मुझसे लोग कहते हैं, क्या बाकी बचा है, कुछ तो आराम करो, लेकिन ऐसे लोग भूल जाते हैं कि मोदी मौज करने के लिए नहीं पैदा हुआ है.”

‘राजस्थान का जलवा, पूरी दुनिया ने देखा’

उन्होंने कहा, ”इतना बड़ा जनसैलाब, आपका ये उत्साह, आपका ये जोश, 4 जून के संकेत दे रहा है। मैं देख रहा हूं कि आप सबने निर्णय ले लिया है ‘फिर एक बार मोदी सरकार’. एक तरफ बीजेपी है जो देश को आगे ले जाने वाली पार्टी है और दूसरी तरफ कांग्रेस जो देश को लूटने वाली पार्टी है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा।

‘जिसे किसी ने पूछा नहीं, उसे मोदी ने पूजा है’

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान की धरती पर, जो वीरों की धरती है, जुबान के पक्के लोगों की धरती पर कहना चाहता हूं कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों जिसे पूछा तक नहीं, मोदी ने उसे पूजा है। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा। मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के करीब 20 हजार करोड़ रुपये भेजे हैं।

उन्होंने कहा, ”देश में BJP का मतलब है – विकास और समाधान. कांग्रेस का मतलब है – देश की हर बीमारी की जड़. आप देश की कोई भी बड़ी समस्या देखेंगे, तो उसकी जड़ में कांग्रेस पार्टी ही नजर आएगी।

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    • By TN15
    • March 12, 2026
    भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

    339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

    • By TN15
    • March 12, 2026
    339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    • By TN15
    • March 12, 2026
    अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    • By TN15
    • March 12, 2026
    ‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

    • By TN15
    • March 12, 2026
    कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “