डीएम ने किया ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

ऋषि तिवारी
नोएडा। जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया कंट्रोल रूम, एमसीएमसी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल और व्यय लेखा कक्ष का निरीक्षण। सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया और इस दौरान जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की विस्तार के साथ जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने सी-विजिल कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सी-विजल ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सी-विजिल ऐप के माध्यम से आने वाली शिकायतों का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया जाना बेहद आवश्यक है। वहीं, जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कोषागार में बनाए गए व्यय लेखा कक्ष का भी निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वेयर हाउस गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों और फायर सिस्टम की भी जांच की। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार और अपर जिलाधिकारी न्यायिक भैरपाल सिंह के अलावा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!