जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय ( NAPM) बिहार

बक्सर के चौसा में अपने जमीन के मुआवजा के प्रश्न पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठी गोली चलाने वाले डी एम और एस पी को बर्खास्त करो

भाजपा -जदयू की सरकार किसानों से माफी मांगे।

जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय ( NAPM) बिहार, बक्सर के चौसा में अपने जमीन के मुआवजा के प्रश्न पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठी गोली चलाने , महिलाओं और किसानों को बेरहमी से घायल करने , बड़ी संख्या में किसानों को गिरफ्तार करने की घटना की भर्त्सना करते हुए दोषी पुलिस कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करता है। साथी ही ऐसी घटना का अंजाम देने वाले डी एम और एस पी को तत्काल बर्खास्त करने और इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री उप मुख्यंंत्री से माफी मांगने की मांग करता है। साथ ही सरकार गिरफ्तार किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमें वापस लेते हुए उन्हें बिना शर्त रिहाई करे।
भाजपा और जदयू की सरकार किसानों मजदूरों के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है जिसे किसान और देश भर के जन आंदोलन के लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहण किया गया था। प्लांट भी खड़ा हो चुका है , लेकिन आज तक किसानों के अधिग्रहित जमीन का मुआवजा कृषि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार नही मिला है ।इसी मांग को लेकर पिछले दो वर्षों से अधिक समय से किसान लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कान में जूं नहीं रेंग रहा है।उनकी मांगे नही सुनी जा रही है।गत वर्ष भी इसी तरह धरनार्थियों को हटाने के लिए सरकार ने इसी तरह से किसानों पर लाठी गोली चालन कर दर्जनों किसानो को घायल कर दिया था, साथ ही दर्जनों पर मुकदमा कर उन्हें जेल में बंद कर दिया था । फिर इस बार भी चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए दमनात्मक कार्यवाइ किया है । इन प्रशानिक अधिकारियों को अच्छी तरह पता है कि चुनाव आचार संहिता के नियम राजनीतिक पार्टियों पर लागू होता है आम जनता पर नही ।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई