CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली में महारैली

केजरीवाल के पक्ष में इंडिया गठबंधन एकजुट, कांग्रेस बोली- हम हैं साथ

रामलीला मैदान में विपक्ष करेगा शक्ति प्रदर्शन 

द न्यूज 15 ब्यूरो 
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष पहली बार एकजुट हुआ है। विपक्ष इस बड़े कार्यक्रम के जरिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करेगा।

31 मार्च, 2024 को इंडिया गठबंधन के नेताओं की ओर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के रामलीला मैदान में महारैली की जाएगी। विपक्ष इस बड़े कार्यक्रम के जरिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करना चाहेगा।

दिल्ली में रविवार (24 मार्च, 2024) को इंडिया नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तानाशाही कर रहे हैं। यही वजह है कि वे लोग 31 मार्च की सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन करेंगे। जो लोग संविधान से प्यार करते हैं, उनको इस बात से नफरत है. देश के पीएम केंद्रीय एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा समय में समूचे विपक्ष को खत्म करने और खरीदने की कोशिश हो रही है।

AAP नेता गोपाल राय ने जताई आशंका- ये लोग कुछ भी कर सकते हैं

गोपाल राय ने आगे दावा किया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं पर फर्जी मुकदमा लगाया जा रहा है। आप के कार्यलय को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का खाता भी सील कर दिया गया और वह इसी वजह से प्रचार नहीं कर पा रही है। आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है तब ये लोग कुछ भी कर सकते हैं।

रामलीला मैदान में I.N.D.I.A. की महारैली राजनीतिक नहीं- अरविंदर सिंह लवली

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि विपक्ष को समान मौके नहीं दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के खातों पर रोक हैं। मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यही वजह है कि 31 मार्च की महारैली राजनीतिक नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र को बचाने और केंद्र के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का आह्वान है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश