गरीब और असहाय बच्चों के बीच बांटी पाठ्य सामग्री

राजगीर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा गति कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण रविवार को किया गया। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष कुमार के निर्देशन में राजगीर नगर परिषद के रसलपुर, दरियापुर एवं गंजपर मुहल्ले के चयनित गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच, कॉपी, ड्राइंग कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल, पेन, साबुन, चॉकलेट एवं अन्य पठन-पाठन की सामग्री का वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम के प्रभारी विद्यालय के वरीय शिक्षक डाॅ मुख्तार सिंह ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ आवासन की सुविधा है। विद्यालय में छठी कक्षा और नवमीं कक्षा में प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर नामांकन की सुविधा है। उन्होंने कहा कि सभी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में बच्चों को कुशल शिक्षकों द्वारा शिक्षा दिया जाता है। यहां पर किताबी शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद की शिक्षा भी दी जाती है। ताकि यहां से बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज का अच्छा नागरिक बनने के साथ अच्छे पद प्राप्त कर समाज सेवा कर सकें। इस मौके पर कुश यादव, मनोज कुमार एवं अन्य लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार