दिल्ली की तरह राजगीर से कोलकाता की रेलवे कनेक्टिविटी पर्यटनहित में जरुरी

राजगीर। हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र राजगीर तक चलाने की मांग पर्यटकों, रेल यात्रियों और स्थानीय लोगों के द्वारा केन्द्र सरकार से की गयी है। 1329 हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस, 13030 बनकर मोकामा से हावड़ा जाती है। इस रेलगाड़ी को राजगीर तक विस्तार करने से राजगीर, नालंदा और पावापुरी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने की असीम गुंजाइश है। इससे व्यापारियों को व्यापार करने में सुविधा तो होगी ही, रेलवे को भी काफी राजस्व प्राप्त हो सकेगा। सूत्रों के अनुसार हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस 23:20 हावड़ा से मोकामा के लिए खुलती है। वह 10:30 बजे सुबह मोकामा पहुंचती है। इसी तरह 13030 मोकामा- हावड़ा एक्स्प्रेस मोकामा से 12:45 बजे हावड़ा के लिए खुलती है और 3:00 बजे सुबह हावड़ा पहुंचती है। इस तरह यह रेलगाड़ी करीब सवा दो घंटे तक मोकामा में बेकार खड़ी रहती है। उसे पर्यटक स्थल राजगीर तक विस्तार किया जाय तो बंगाली पर्यटकों, रेल यात्रियों और व्यापारियों को तो लाभ होगा ही रेलवे को राजस्व भी बढ़ेगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। सूत्रों के अनुसार राजगीर के स्टेशन सुपरिटेंडेंट चंद्रभूषण सिन्हा द्वारा पर्यटकों की डिमांड पर रेलवे के उच्चाधिकारियों को पत्राचार भी किया गया है। इस संबंध में रेलवे के प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर डॉ मनोज कुमार सिन्हा द्वारा दानापुर रेल मंडल के मुख्य परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम) को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है। लेकिन अबतक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जानकार बताते हैं कि पिछले सप्ताह पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल राजगीर दौरे पर आए थे। स्टेशन निरीक्षण के दौरान जीएम और डीआरएम की मौजूदगी में प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर द्वारा दानापुर के मुख्य परिचालन प्रबंधक से पूर्व में दिये गये आदेश के अनुपालन की जानकारी लेते हुए शीघ्र क्रियान्वित करने का आदेश दिया गया है। सूत्रों के अनुसार बंगाली टूरिस्टों द्वारा रेलवे बोर्ड से भी हावड़ा- मोकामा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को राजगीर तक चलाने की मांग अपनी ओर से की गई है। बंगाली टूरिस्टों की माने तो वह हावड़ा से चलकर गया आते हैं। उसके बाद राजगीर, नालंदा और पावापुरी पर्यटन स्थल का भ्रमण करते हैं। उससे उनकी यात्रा खर्च काफी बढ़ जाती है। यदि हावड़ा- मोकामा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को राजगीर तक चलाई जाय तो बंगाली टूरिस्ट को भी काफी सहुलियत होगी और रेलवे को राजस्व भी बढ़ेगा।

— जनता बोली

पर्यटन हित में हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को राजगीर तक विस्तार करनी चाहिए। इससे पर्यटकों और रेल यात्रियों के अलावे व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भी लाभ होगा।

महेन्द्र यादव, वरीय वार्ड पार्षद, नप राजगीर

हावड़ा – मोकामा एक्सप्रेस रेलगाड़ी को राजगीर तक चलाने से पर्यटकों और आम लोगों को लाभ तो होगा ही रेलवे को राजस्व में भी काफी वृद्धि होगी।

पंकज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि, नीरपुर पंचायत

पर्यटक शहर राजगीर और कोलकाता के बीच रेलवे कनेक्टिविटी नहीं होने से बंगाली टूरिस्ट पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। राजगीर- हावड़ा फास्ट पैसेंजर के बंद होने के बाद टूरिस्टों को बस से सफर करना खर्चिला हो गया है।

डॉ अनिल कुमार, वरीय वार्ड पार्षद, नप राजगीर

राजगीर से दिल्ली की तरह राजगीर से हावड़ा के बीच रेलवे कनेक्टिविटी जरुरी है। इससे पर्यटन और रेल यात्रियों को लाभ तो होगा ही नालंदा, नवादा, शेखपुरा आदि जिलों के व्यापारियों को कोलकाता से माल मंगाने में काफी सहूलियत होगी

अरुण कुमार, पैक्स अध्यक्ष, मेयार पंचायत, राजगीर

राजगीर से कोलकाता और मुंबई के लिए रेलवे कनेक्टिविटी के लिए सांसद कौशलेंद्र कुमार को भी खुद पहल करनी और लोकसभा में आवाज उठानी चाहिए। इससे पर्यटन के अलावे शिक्षा, चिकित्सा और व्यापार में भी सहूलियत होगी।

जीरो देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद, राजगीर

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’