मिलेट्स की खेती से किसानों में आ सकती आर्थिक समृद्धि : डा अनिल कुमार सिंह

मिलेट्स के बीज उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत 

 

पूसा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के बीज निदेशालय में सुपर फूड श्री अन्न फसल, मिलेट्स के बीज उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र का शुरुआत डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डॉ मयंक राय, तिरहुत कृषि महाविद्यालय ढोली के अधिष्ठाता डॉ. पी. पी. सिंह, निदेशक, बीज डॉ. डी.के. राय, परियोजना के मुख्य अन्वेषक डॉ. श्वेता मिश्रा, सह-अन्वेषक, डॉ. राजीव कुमार श्रीवास्तव तथा बीज निदेशालय के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। बतौर मुख्य अतिथि निदेशक अनुसंधान डा अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मिलेट्स की खेती से किसानों में आर्थिक समृद्धि आ सकती है। बीज प्रक्षेत्र के निदेशक डा डीके राय ने कहा कि सुपर फूड श्री अन्न से कुपोषण मिटाने में मददगार साबित होगा। विदित हो कि यह प्रशिक्षण आगामी तीन दिनों तक चलेगी। जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्र तथा बीज उत्पादन प्रक्षेत्र के बीज उत्पादन कार्य में लगे हुए प्रक्षेत्र प्रबंधक तथा तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं जिन्हें श्री अन्न फसलों के बीज उत्पादन कार्य की गहन जानकारी प्रदान की जाएगी उद्घाटन सत्र के उपरांत सभी वक्ताओं द्वारा श्री अन्न फसलों के उत्पादन एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाली गई. मंच का संचालन डॉ. राजीव श्रीवास्तव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश कुमार के द्वारा किया गया. मौके पर वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र प्रसाद डॉ. के. प्रसाद, राजेश कुमार, दीपांशु कुमार, नित्यानंद निराला, आशुतोष रंजन, यमन कुमार, इत्यादि मौजूद थे.

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया