क्यों काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी से डरी है दिल्ली पुलिस?

शादी एक ऐसा शब्द है जिसे सुनकर ही लोगो के मन में खुशी और चारों तरफ एक उत्साह का माहौल बन जाता है लेकिन हालही में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इस शादी से खुशी का माहौल नहीं, बाल्कि डर का माहोल बना हुआ है और ये शादी है काला जठेड़ी और अनुराधा की| अब इनकी शादी में ऐसा क्या है कि हर तरफ डर का माहौल पैदा हो गया है ?

क्या है मामला?

दरअसल गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका अनुराधा 12 मार्च को शादी करने जा रहे हैं। कोर्ट से 6 घंटे की कस्टडी परोल मिलने के बाद गैंगस्टर काला जठेड़ी और उसकी प्रेमिका अनुराधा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दिल्ली में द्वारका के सेक्टर-3 के एक बैंक्वेट हॉल को शादी के लिए चुना गया है। शादी गैंगस्टर की है और दुल्हन भी लेडी डॉन के नाम से कुख्यात है, तो ऐसे में इसकी तैयारियां भी बेहद खास हैं। बैंड-बाजा और बारात के साथ-साथ शादी में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और स्वाट टीम के भी खास जवान सूट-बूट पहनकर शामिल रहेंगे। दरअसल, काला जठेड़ी की शादी को लेकर पुलिस को तीन बड़े खतरे नजर आ रहे हैं, जिनके लिए ये पूरा बंदोबस्त बिठाया गया है।

इस शादी पर तीन राज्यों की निगाहें

काला जठेड़ी और अनुराधा की इस शादी पर एनआईए के साथ-साथ तीन राज्यों- दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान पुलिस की निगाहें हैं। दरअसल, काला जठेड़ी का नाम कई हाई प्रोफाइल मर्डर केस में शामिल है। जाहिर है, उसने जुर्म की दुनिया में भी अपने कई दुश्मन बनाए हैं और इसीलिए पुलिस को आशंका है कि उसके ये दुश्मन इस शादी की भीड़ का फायदा उठाने की ताक में होंगे। शादी समारोह में मंत्रों और बारातियों के डांस के बीच गैंगवार की गोलियां ना चलें, इसीलिए पुलिस की तरफ से ये पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

छह घंटे की कस्टडी पैरोल पर होगी शादी

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वाल्सन ने 12 मार्च को दिल्ली एनसीआर में शादी के लिए जठेड़ी को सुबह-सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच छह घंटे की कस्टडी पैरोल दी है. जबकि 13 मार्च को सोनीपत में गृह प्रवेश के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की कस्टडी पैरोल की इजाजत दी है. द्वारका कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीपक वाल्सन ने काला जठेड़ी के वकील की दलीलों पर विचार करने और दिल्ली पुलिस द्वारा दायर जवाब की समीक्षा करने के बाद राहत दी है.इसके साथ ही पुलिस को दूसरा डर है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शादी के बाद काला जठेड़ी को भगाने की कोशिश भी कर सकते हैं। काला जठेड़ी जुलाई 2021 के बाद से जेल में बंद है और उसे शादी के लिए ही महज 6 घंटे की कस्टडी परोल मिली है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि शहनाई के शोर में काला जठेड़ी पुलिस की कस्टडी से भागने की भी साजिश रच सकता है।

लेखन: शिवानी मांगवानी

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!