पति लाया महंगी लिपस्टिक, तो पत्नी झगड़ा कर पहुंच गई मायके

पति-पत्नी का रिश्ता बड़ा ही अनमोल और प्यारा होता है लेकिन ये अनमोल रिश्ता कब नफरत में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता क्योकि हालही में एक मामला ऐसा आया है जहां ये कहावत बिल्कुल फिट बैठती है दरअसल यूपी से जिसमें 30 रुपए की लिपस्टिक झगड़े की वजह बन गई और मामला थाने तक जा पहुंचा|

क्या है मामला?

गौरतलब है कि एत्मादपुर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 2 साल पहले मथुरा निवासी युवक के साथ हुई थी पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है पत्नी का आरोप है कि उन्होंने एक रोज अपने पति को सस्ती लिपस्टिक लाने को कहा था लेकिन उसका पति महंगी लिपस्टिक ले आया इसी वजह से दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा हो गया पत्नी का कहना है कि वह हाथ साध कर घर का खर्च चलाती है उसे ज्यादा महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है हमेशा सस्ता सामान इस्तेमाल करती है उसने पति से 10 रुपए की सस्ती सी लिपस्टिक मंगाई थी लेकिन उसका पति 30 रुपए की लिपस्टिक ले आया इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और पत्नी पति का घर छोड़ मायके चली गई अब दोनों पति-पत्नी पुलिस लाइन आगरा में काउंसलिंग के लिए पंहुचे हैं

मामले को भेजा गया परिवार परामर्श केंद्र

वही बतादें कि पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र भेजा। जहां काउंसलर ने दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। काउंसिलिंग के दौरान दोनों पति-पत्नी को काफी समझाया गया। इसके बाद पति तत्काल पत्नी की पसंद की लिपस्टिक लाया।पत्नी मान गई और दोनों के बीच राजीनामा हो गया। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि पत्नी महंगी लिपस्टिक से घर का बजट बिगड़ने की बात कर रही थी। कहने लगी कि पैसा देखना पड़ता है। पैसे खराब कर रहा है, यह पैसे मेरे बच्चे के काम आएंगे।

लेखन: शिवानी मांगवानी

  • Related Posts

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

     सौरभ कुमार केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा…

    Continue reading
    Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं?    
    • TN15TN15
    • July 27, 2026

    सोशल मीडिया पर चल रहे ‘रिजर्वेशन हटाओ’ ट्रेंड…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    • By TN15
    • July 28, 2026
    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    • By TN15
    • July 28, 2026
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!