चेन्नई की स्नेहलता का जैन दीक्षा वीरायतन में आज

राजगीर। चेन्नई निवासी स्नेहलता सुराणा राजगीर के वीरायतन में आज जैन दीक्षा लेगीं। वह पद्मश्री आचार्य चंदनाजी महाराज की 15 वीं शिष्या बनेगी। दो बेटे और एक बेटी की मां 65 वर्षीया स्नेहलता सुराणा जैनोलाॅजी में स्नातकोत्तर हैं। उनकी दीक्षा कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां वीरायतन में पूरी कर ली गई है।

शुक्रवार को आचार्य चंदनाजी से दीक्षा लेने के बाद वह गृहस्थ जीवन से सन्यास जीवन में प्रवेश करेंगी। तब वह सांसारिक सुख सुविधाओं को छोड़कर आजीवन साध्वी जीवन व्यतीत करने का संकल्प लेंगी। उनके बाल काट लिये जायेंगे। वस्त्र भी अन्य साध्वियों का तरह सफेद हो जायेंगे। इस दीक्षा समारोह में उनके बेटे- दामाद, बेटी – बहु और पोते -नाती सहित परिवार के 175 परिजन चेन्नई एवं अन्य जगहों से राजगीर आये हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन को सार्थक करने का सच्चा मार्ग सन्यास है। इससे अच्छा कोई दूसरा मार्ग नहीं है। कपड़े के थोक व्यवसायी उनके पति की मृत्यु कोरोना काल में हो गई है। उनके दो बेटे विशाल सुराणा और विकास सुराणा हैं। विशाल सुराणा माॅल के प्रोपराइटर हैं और छोटे बेटे विद्यासागर एजुकेशन इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। बेटी वंदना सुराणा अपने ससुराल में परिवार के साथ रहती हैं। सुराणा कहती हैं कि दीक्षा लेने के बाद वह ताई महाराज पद्मश्री आचार्य चंदन जी महाराज की आज्ञा अनुसार वह धर्म और समाज की सेवा करेंगी। वह 15 वर्षों तक राजस्थान में जैन मुनि गुणचंद्र जी महाराज के सानिध्य में रहकर जैन धर्म की सेवा की है। जैन धर्म के बारे में जानकारी हासिल की है। स्नेहलता सुराणा के परिवार के पहले सदस्य हैं जिनके द्वारा जैन धर्म में दीक्षा ली जा रही है। उनके ससुर चेनमल जी सुराणा का वीरायतन से पुराना लगाव है।

  • Related Posts

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

    Continue reading
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार