हिमाचल की राजनीति में बवाल, विक्रमादित्य मंत्री पद छोड़ा, बीजेपी के 15 विधायक सस्पेंड 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट के बीच कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रहा है। हिमाचल सरकार कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उधर विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के 15 विधायक सस्पेंड कर दिए हैं।
शिमला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विक्रमादित्य ने कहा कि मैंने पार्टी का हमेशा साथ दिया है। मैं आज सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि वर्तमान समय में मेरा इस सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। मैंने यह निर्णय लिया है कि मैं मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मुझे एक मंत्री के तौर पर अपमानित करने का काम किया गया है, जिस तरह के संदेश विभाग में भेजे जाते हैं, हमें कमजोर करने की कोशिश की गई। सरकार सभी के सामूहिक प्रयास से बनी थी। मैं किसी भी दबाव में नहीं आने वाला। विधायकों के साथ कहीं न कहीं अनदेखी हुई है, विधायकों की आवाज दबाने की कोशिश की गई है जिसके कारण हम आज इस कगार पर खड़े हैं। लगातार इन विषयों को पार्टी नेतृत्व के समक्ष भी उठाया गया है, लेकिन उसका जिस तरह से सरोकार लेना चाहिए था, वो नहीं लिया गया।

सही का समर्थन और गलत का विरोध करूंगा’

 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं सीएम का सम्मान करता हूं। लेकिन मंत्रियों में कॉर्डिनेशन होना चाहिए। हाल ही में मेरे विभाग के अफसरों को नोटिस भेजे गए हैं। यह जानबूझकर किया गया है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मुझे दबाने की कोशिश की गई है। मैं किसी दबाव में नहीं हूं। मैं सही का समर्थन और गलत का विरोध करूंगा। मैं इसी राह पर आगे चलूंगा। हमारी हस्ती मिटाने की अगर कोशिश होगी, तो यह सहन नहीं होगा।

बीजेपी में जा सकते हैं विक्रमादित्य सिंह

 

सूत्रों की मानें तो विक्रमादित्य सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। विक्रमादित्य सिंह पिछले काफी समय से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज चल रहे थे। उनसे पिछले दिनों एक मंत्री पद भी छीन लिया गया था। वहीं विक्रमादित्य अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करते आ रहे थे। राम मंदिर के मुद्दे में भी उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी। वहीं वो राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी शामिल हुए थे।

विधानसभा में हंगामा हिमाचल में मचे इस सियासी संकट के बीच विधासनसभा के स्पीकर ने बीजेपी के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। सदन से सस्पेंड किए गए विधायकों में पूर्व सीएम जयराम ठाकुर भी शामिल हैं। स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन की कार्यवाही के दौरान उनके साथ बदसलूकी और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए इन बीजेपी विधायकों को सस्पेंड कर दिया।

Related Posts

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
  • TN15TN15
  • March 6, 2026

हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

  • By TN15
  • March 10, 2026
गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

  • By TN15
  • March 10, 2026
Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

  • By TN15
  • March 10, 2026
किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

  • By TN15
  • March 10, 2026
विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

  • By TN15
  • March 10, 2026
दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच