एनसीआर के 100 किलोमीटर के दायरे से आगे के क्षेत्रों को विकसित करेगा हरियाणा : खट्टर

चंडीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य ने केंद्र से कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दायरे में केवल 100 किमी तक के क्षेत्र को रखा जाना चाहिए और इससे आगे के क्षेत्र को राज्य द्वारा अपने स्तर पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि “जब एनसीआर बना था तो लोगों ने सोचा था कि उन्हें काफी सुविधाएं मिलेंगी, लेकिन सुविधाएं उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं।”

इस संबंध में उन्होंने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि एनसीआर में केवल 100 किमी तक का क्षेत्र ही रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को करनाल में कहा कि राज्य सरकार शेष क्षेत्र का अपने स्तर पर विकास करेगी।

एक जनसुनवाई कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम कोरोना के कारण रुके हुए थे, लेकिन उन्हें फिर से शुरू कर दिया गया है।

करीब 700 लोगों ने मिलकर कुल 300 मामले सामने रखे गए, जिनमें से मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनका समाधान करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक समिति बना रही है, जिसमें किसान, अर्थशास्त्री, कृषि वैज्ञानिक, केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधि समिति का हिस्सा होंगे।

Related Posts

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

Continue reading
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’