दिल्ली में 12 ओमिक्रॉन संदिग्ध, जीनोम सीक्वेंसिंग का इंतजार: मंत्री

नई दिल्ली, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल 12 संदिग्ध मरीजों का पता चला है।

उन्होंने कहा कि सभी को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

मंत्री जैन ने कहा, “दिल्ली में कल (शुक्रवार) तक ओमिक्रॉन के कुल 12 संदिग्ध मरीज थे। उनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आज शाम या कल तक आ जाएगी।” उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के पास दो – एक आईएलबीएस में और एक एलएनजेपी में – जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाएं हैं।

नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “चिंता व्यक्त करने से अधिक, यह सावधानी और सतर्कता का विषय है। हम सभी को इस कोविड वैरिएंट के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।”

उन्होंने बताया किया कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय डब्ल्यूएचओ ने इसे चिंता का एक वैरिएंट (वैरिएंट ऑफ कंसर्न) कहा है, लेकिन यह नहीं कहा है कि यह एक बड़ी आपदा का कारण बनेगा।

उन्होंने कहा, “विदेश से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने वाले सभी यात्रियों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है। किसी को भी बिना जांच के जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।”

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने हेपेटाइटिस के बारे में बात करते हुए कहा कि देश और दिल्ली में हेपेटाइटिस बहुत अधिक है, लेकिन इसके बारे में जागरूकता की कमी है।

मंत्री जैन ने कहा, “दिल्ली सरकार हेपेटाइटिस बी और सी दोनों के लिए मुफ्त इलाज प्रदान करती है। दिल्ली में 70 प्रतिशत बच्चों के लिए हेपेटाइटिस टीकाकरण किया जा रहा है, हम इसे 100 प्रतिशत तक ले जाएंगे। इसके लिएमोहल्ला क्लीनिकों को हेपेटाइटिस दवा भी उपलब्ध कराई जाएगी, डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि मोहल्ला क्लीनिक में भी इसका इलाज किया जा सके।

Related Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

Continue reading
₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

बीकानेर में पत्नी को दुल्हन बनाकर दी अंतिम विदाई

चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

कोटा मेयर के ओम बिरला की चौखट पर माथा टेकने के मामले में आई सफाई, अनुसईया बोलीं-मैंने ईश्वर को किया प्रणाम

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में