Rahul Gandhi Latest News : मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली बेल, कांग्रेस की न्याय यात्रा रोक कोर्ट पहुंचे थे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 

कांग्रेस के पूर्व चीफ राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश (यूपी) के सुल्तानपुर स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें बेल दे दी। केरल के वायनाड से पार्टी सांसद इस मामले में पेशी के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोककर वहां पहुंचे थे। यह पूरा मामला साल 2018 का है, जो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है। राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप था।

राहुल गांधी पेशी के लिए सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे

यह पूरा मामला चुनाव के दौरान का है। कांग्रेस के सांसद ने तब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की थी। मामले में राहुल गांधी को 3 बार कोर्ट से नोटिस मिल चुका है। इस बार सुल्तानपुर के भाजपा नेता की अपील पर उन्हें नोटिस मिला। कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश की ओर से बताया गया था- राहुल गांधी को 20 फरवरी को सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश जिला न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी मिला है। यह मामला 4 अगस्त, 2018 को एक भाजपा नेता की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़ा है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल सुबह रुक जाएगी और दोपहर 2 बजे अमेठी के फुरसतगंज से फिर 20 फ़रवरी के प्रोग्राम को शुरू करेगी।
  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई