ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हुई पंचायत में सभी संगठनों ने 23 को दिल्ली चलो का किया ऐलान

गौरतलब है कि प्रशासन ने 18 फरवरी तक 10% आबादी प्लाट नए कानून को लागू करने एवं आबादी नियमावली में संशोधन करने के संबंध में हाई पावर कमेटी के गठन करने का आश्वासन दिया था। एसीपी के माध्यम से 18 फरवरी को कमिश्नर द्वारा सूचना पहुंचाई गई कि तीन दिन का वक्त और लगेगा मांगे गए वक्त पर पंचायत में विचार किया और तीन दिन का वक्त देते हुए 23 तारीख से किसानों के दिल्ली कूच का ऐलान किया गया है। पंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि पिछले 1 वर्ष से लगातार किसान सभा आंदोलन में है अन्य किसान संगठन भी आंदोलन में है प्रशासन द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाते हैं परंतु उनका पालन नहीं होता इसलिए हमें 23 तारीख से दिल्ली चलना है। भारतीय किसान परिषद के सुखबीर खलीफा ने संबोधित करते हुए कहा कि अब किसान फैसला कर चुके हैं और बड़ी संख्या में 23 तारीख को दिल्ली जाएंगे। जय जवान जय किसान संगठन के नेता सुनील फौजी ने कहा नए कानून को लागू नहीं करना उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है गौतम बुध नगर के किसानों ने आर पार की लड़ाई का फैसला किया है जीत कर ही दम लेंगे।
किसान संघर्ष समिति के बृजेश भाटी ने कहा कि सभी संगठन एकजुट है मिलकर लड़ेंगे मिलकर जाएंगे और जीत कर आएंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी पूरी तरह किसानों की मांग के साथ है और पूरी ताकत से किसानों के साथ दिल्ली चलो के प्रोग्राम में शामिल रहेंगे। किसान यूनियन मंच के नेता सुधीर चौहान ने कहा गौतम बुद्ध नगर के सभी किसान एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं और पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई को जीत कर ही वापस आएंगे। पंचायत में किसान  किसान सभा की गांव कमेटियों के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
पंचायत को प्रमुख रूप से रंगलाल भाटी संयोजक वीर सिंह नागर सह संयोजक सुशील प्रधान सचिव टीकम नागर नितिन नागर प्रशांत भाटी शिशांत भाटी मोहित यादव मोहित भाटी अजब सिंह नेताजी सुरेश यादव विजय यादव सुरेंद्र यादव सलेक यादव रजे सिंह यादव दुष्यंत सेन मोनू मुखिया नरेश नागर करतार सिंह नागर रईसा चौहान कमलेश देवी यतेंद्र मैनेजर बाबा संतराम बाबा नेतराम प्रधान श्याम सिंह पप्पू ठेकेदार पप्पी भाटी मनवीर भाटी जोगेंद्री देवी तिलक देवी पूनम देवी रीना देवी गीता देवी रविंद्र बैसोया ग्यास राम जयवीर सिंह ब्रह्म सिंह घंघोला उदल यादव ने संबोधित किया एवं सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस