साप्ताहिक बाजार की समस्या के समाधान की मांग पर सीटू कार्यकर्ताओ ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 नोएडा को दिया ज्ञापन

नोएडा, गांव शहदरा सेक्टर- 142 नोएडा पर वर्षों वर्षों से लगते आ रहे सप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति लगने दिए जाने की मांग को लेकर पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन “सीटू” के कार्यकर्ताओ/ दुकानदारों ने यूनियन की अध्यक्ष व टीवीसी कमेटी की सदस्या पूनम देवी, यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष रामस्वारथ, उपाध्यक्ष लता सिंह, जनवादी महिला समिति जिलाध्यक्ष रेखा चौहान, शहदरा बाजार कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष थाना सेक्टर- 142, नोएडा से मुलाकात कर उन्हें समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि शहदरा से लग रहे उक्त बाजार को पुलिसकर्मी कुछ सप्ताह से बाजार को लगाने से रोक रहे हैं जिससे वेंडर्स को आर्थिक नुकसान हो रहा है। पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पथ विक्रेता अधिनियम 2014 का खुला उल्लंघन है। क्योंकि उक्त अधिनियम में स्पष्ट कहा गया है कि जब तक संबंधित अथॉरिटी वेंडर्स का सत्यापन कर वेंडिंग जोन बनाकर उन्हें कहीं शिफ्ट नहीं किया जाता है तब तक उन्हें मौजूदा ऐसा स्थानो से बेदखल नहीं किया जा सकता। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक प्राधिकरण द्वारा वेंडर्स का सर्वे/ सत्यापन कर लाइसेंस देकर वेंडिंग जोन बनाकर जगह नहीं दी जाती है तब तक उक्त साप्ताहिक बाजार को पूर्व की भांति सुचारू रूप से लगने दिया जाए ताकि सैकड़ो फुटपाथी दुकानदार स्वरोजगार कर अपना जीवन यापन सही तरीके से कर सकें।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि वेंडर्स की समस्याओं पर थाना अध्यक्ष महोदय से बातचीत सकारात्मक रही है और उन्होंने दो-चार रोज के अंदर उक्त समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को दिया है। साथ उन्होंने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उक्त मुद्दे को लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन को फिर ज्ञापन दिया जाएगा।

  • Related Posts

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीटू गौतम बुद्ध नगर का आह्वान-बच्चों के हाथ में औजार नहीं, किताब दो
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू), गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    • By TN15
    • June 13, 2026
     यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    • By TN15
    • June 13, 2026
    Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    • By TN15
    • June 13, 2026
    ‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’