दिल्ली-पंजाब के बाद कहां पैर पसार सकती है आम आदमी पार्टी?

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो चुकी है। बीजेपी की अगुआई वाला एनडीए गठबंधन एक बार फिर सत्ता में आने के लिए जोर लगा रहा है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इन चुनावों से पहले काफी कमजोर दिख रही है। ऐसे में बीजेपी के लिए तीसरी बार सरकार में आने की राह आसान हो सकती है। हालांकि, आम आदमी पार्टी नई विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है और बीजेपी को मुश्किल में डाल सकती है।

महज एक दशक पुरानी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के बाद पंजाब में भी अपनी सरकार बना ली है। यह पार्टी लगातार लोगों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी बन सकती है। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाले इस दल ने अब तक दो लोकसभा चुनाव लड़े हैं और कुल पांच सीटें जीती हैं। 2014 में आप को चार और 2019 में एक सीट पर जीत मिली थी। हालांकि, पंजाब में भी सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ मजबूत की है और बीजेपी के सामने चुनौती पेश कर सकती है।

एक दशक में कैसे तैयार हुई आप

भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे ने आंदोलन किया और इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ। 2013 दिल्ली चुनाव में पार्टी को 28 सीटें मिलीं. कांग्रेस के साथ मिलकर आप सत्ता में आई, लेकिन जल्द ही केजरीवाल ने अपना वादा पूरा नहीं करने पर इस्तीफा दे दिया। 2015 में फिर चुनाव हुए और इस बार पार्टी को 67 सीटें मिली। सत्ता में आने के बाद इस पार्टी ने बाकी राज्यों में भी अपनी पकड़ बनानी शुरू की. 2020 में 62 सीट जीतकर दोबारा यह पार्टी सत्ता में आई।

दिल्ली में सरकार बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी अपनी जड़े जमानी शुरू कर दीं। 2017 में 20 सीटें हासिल की और 2022 में 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई। 2022 में यह पार्टी गोवा में भी दो सीट और गुजरात में पांच सीटें जीतने में सफल रही है।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

  • By TN15
  • June 13, 2026
 यूपी की 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनबाड़ी में निकलने वाली है बंपर भर्ती

Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

  • By TN15
  • June 13, 2026
Rajasthan News: फर्जी डिग्रियों और प्रमाण पत्रों पर राजस्थान SOG का एक्शन, रडार पर देश भर की 25 यूनिवर्सिटी

‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

  • By TN15
  • June 13, 2026
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन

अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

  • By TN15
  • June 13, 2026
अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’