Nitish sarkar floor test: लालू यादव की चाल से खौफ में बीजेपी और जेडीयू

Nitish sarkar floor test: बिहार की राजनीति में इस वक्त सरगर्मी बनी हुई है। इसके पीछे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का माना जा रहा है। 12 फरवरी को नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को बहुमत परीक्षण करना है। उससे पहले लालू यादव की पार्टी की ओर से एनडीए खेमे में 17 विधायकों की टूट के दावे ने हलचल बढ़ा दी है।

पटना । बेहिचक 15 साल तक बिहार की कुर्सी पर डटे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अब खुलकर सीएम नीतीश कुमार के विरुद्ध मोर्चा खोल डाला है। अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर रहे लालू प्रसाद अपने सारे पत्ते एक बार नहीं खोल रहे हैं। सत्ता की मैजिक आंकड़ा तक पहुंचने के लिए अब वाम दल को आगे कर यह बता डाला कि वह खेला को अंजाम देने के लिए हर ताकत का इस्तेमाल करने से नहीं चूकेंगे।
अभी तक तो लग रहा था कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव खेला होवे कहकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी मिशन की गंभीरता सामने आने लगी।
पहला अहसास तब कराया जब कांग्रेस के भीतर टूट फूट की संभावना पर रोक के लिए विधायकों को हैदराबाद का रास्ता दिखाया। इसके बाद दूसरा अहसास तब हुआ जब जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्हें तरह-तरह का प्रलोभन दिया जा रहा है पर जदयू के भीतर बात यहीं नहीं रुकी। जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने अपने विधायकों को भोज पर अपने आवास बुलाया। ताकि वे वन टू वन विधायकों के तेवर भांप सकें। इसके बाद रविवार को जदयू के मंत्री विजय चौधरी के यहां विधायकों का जमावड़ा है और इस दौरान भी जदयू विधायकों का स्क्रीनिंग होगी।

लालू यादव की गंभीरता का तीसरा अहसास तब हुआ जब भाजपा के विधायकों की भी बाड़ेबंदी शुरू कर दी गई। अब भाजपा विधायकों का नया पता गया हो गया है। अब ये सारे विधायक गया से सीधे विधान सभा पहुंचेंगे, लालू यादव की रणनीति का चौथा अहसास तब हुआ जब विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार किया और खुद को इतिहास पुरुष बनाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की घोषणा कर दी। पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री का ऑफर देकर लालू यादव ने एक बड़ी चाल चल मिशन खेला की गंभीरता को बताया।

 

मैजिक नंबर की कमान अब वाम के कंधे

 

अंततः राजद सुप्रीमो ने मिशन खेला का भार वाम दल के कंधों पर डाल दिया। राजनीति की बिछी बिसात पर राजद सुप्रीमो ने वाम दल को आगे करते हुए एक नई चाल चलकर बिहार में सियासी तापमान को बढ़ा डाला है। खबर यह है कि जीतन राम मांझी से मिलने बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम और सीवान के दरौली से माले विधायक सत्यदेव राम उनके आवास पहुंचे।
दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है। अब वे अपने मिशन में कितने कामयाब होंगे वह तो 12 फरवरी को पता चलेगा। अब देखना यह है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में कामयाब होते हैं या नहीं।

Related Posts

पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

Continue reading
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

  • By TN15
  • June 14, 2026
रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

आखिर कब तक यह संघर्ष…?

  • By TN15
  • June 14, 2026
आखिर कब तक यह संघर्ष…?

यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

  • By TN15
  • June 14, 2026
यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

  • By TN15
  • June 14, 2026
पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

  • By TN15
  • June 13, 2026
नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

  • By TN15
  • June 13, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह