Greater Noida : किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान सभा का तूफानी दौरा  

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर दिन-रात के आंदोलन के पांचवें दिन किसान सभा का धरना जारी रहा
किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्यों ने 7 और 8 फरवरी के आंदोलन के लिए सभी गांवों में तूफानी दौरा कर पीड़ित किसानों से आंदोलन में हिस्सा लेने का किया आह्वान 

ग्रेटर नोएडा। 7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर महापंचायत बुलाई गई है और 8 फरवरी को दिल्ली चलकर संसद के घेराव का आह्वान किया गया है । दोनों कार्यक्रमों के लिए गांवों में ईटेडा पतवारी खैरपुर सैनी खोदना खुर्द सुनपुरा खेड़ी भनोता शियौराजपुर पाली थाप खेड़ा जुनपत घोड़ी मायचा रामपुर सिरसा खानपुर सूरजपुर मलकपुर में किसान सभा की गांव कमेटियों नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष भूमिहीन किसान एकत्रित हुए । सभी ने 7 फरवरी और 8 फरवरी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का वादा किया । किसान सभा के नेता मास्टर रणवीर ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 10 परसेंट के प्लाट पर लड़ाई आर पार की है जीत कर ही दम लेंगे किसान सभा के जिला सचिव सुरेंद्र भाटी ने कहा कि यह प्राधिकरण की बेईमानी है । 10% के प्लाट आज से 13 साल पहले मिल जाने चाहिए थे।

जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय पाल भाटी ने कहा जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की और गांव के लोगों की उपेक्षा की गई है कभी भी उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठाया है उन्हें गलतफहमी हो गई है कि उन्हें गांव के वोटो की आवश्यकता नहीं है ।

जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने कहा कि हजारों की संख्या में किसानों को एकजुट कर संयुक्त मोर्चा बनाकर लड़ाई लड़ी जा रही है जीतने से कोई रोक नहीं सकता। धरना स्थल पर सुनील फौजी के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया सुनील फौजी ने कहा कि 7 व 8 तारीख को हजारों की संख्या में किसान महा पंचायत और दिल्ली में संसद के घेराव में हिस्सा लेंगे किसान नेता जोगेंद्री देवी, रीना देवी, कमलेश देवी, शैलेंद्र देवी, तिलक देवी, रईसा बेगम, मोहित नागर विनोद सरपंच जोगिंदर भाटी लोकेश भाटी शिबबू भाटी डॉक्टर गजेंद्र यतेंद्र मैनेजर प्रधान श्याम सिंह बाबा संतराम बाबा नेतराम प्रशांत भाटी मोहित भाटी नितिन चौहान देशराज चौहान डॉक्टर ओम प्रकाश अजय पाल भाटी, थापखेड़ा संदीप भाटी जिला सचिव किसान सभा, मनोज प्रधान खानपुर, पप्पू ठेकेदार, सुनील भाटी, शिशांत भाटी, वीर सिंह नेताजी, गबरी मुखिया महासचिव जगबीर नंबरदार सुरेश यादव मुकुल यादव सलेक यादव सुरेंद्र यादव बिजेंद्र नागर विनोद भाटी सुशील सुनपुरा, मुकेश खेड़ी, मटोल खेड़ी, सुंदर भनोता, सैकड़ो महिला पुरुष किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    गौतम बुद्ध नगर। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस…

    Continue reading
    किसानों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस दमन की सीटू ने की कड़ी निंदा
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    गिरफ्तार किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    • By TN15
    • November 22, 2026
    महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा भारमप्पा कुम्भार की 117वीं जयंती पर भव्य समारोह

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने