सनातन यात्रा पर हमला, फिर अबू शेख का वीडियो वायरल..

मुंबई ।  अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था। हर तरफ खुशी की लहर थी। घर-घर दीये जले। लोगों ने रंग-बिरंगी लाइटों से घरों को सजाया। राम नाम की लहर में लोग झूम रहे थे। मुंबई में भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी खुशी के बीच राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से कुछ घंटों पहले ही दो समुदाय के गुटों में हिंसक झड़प हुई। सोमवार को मीरा रोड और आसपास की स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मंगलवार को भी भारी पुलिस फोर्स तैनात है। मीरा रोड के नया नगर में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त सहित सभी बड़े अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैदान में डटे हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों की गिरफ्तार की है। मुंबई पुलिस ने उस आरोपी को भी गिरफ्तार किया है जिसने अबू शेख नाम के शख्स का वीडियो शेयर किया और उसके बाद धार्मिक तनाव बढ़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर स्थानीय पुलिस, मुंबई पुलिस, पालघर पुलिस, ठाणे ग्रामीण पुलिस, आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) एमएसएफ (महाराष्ट्र सुरक्षा बल) और एसआरपीएफ को तैनात किया गया है। मीरा भायंदर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीकांत पाठक ने सभी से क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम घटना की जांच कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाएगी। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। पुलिस ने समय पर कार्रवाई की है। रविवार रात 10.30 बजे के आसपास एक समुदाय के लोग नया नगर से बाइक और अन्य गाड़ियों से धार्मिक नारेबाजी करते हुए गुजर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने उन्हें रोका और वहां से जाने को कहा। बातचीत थोड़ी देर में झड़प में तब्दील हो गई और उपद्रवियों ने नारे लगा रहे लोगों और उनकी गाड़ियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला के सिर पर चोटें भी आईं।

 

वीडियो वायरल होने से बढ़ा तनाव

 

रात 11.30 बजे तक इस झड़प का विडियो वायरल हो गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी जुटने लगे। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने नया नगर परिसर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस को हालात काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शहर की तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए रविवार देर रात उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस आयुक्त मधुकर पांडेय को तलब किया और स्थिति का जायजा लिया। सुबह-सुबह विधायक प्रताप सरनाईक ने आयुक्त पांडेय से भेंट की और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गौरतलब है कि आईपीसी की धारा 307 (हत्या के प्रयास), दंगा करने सहित विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

4 नाबालिगों सहित 17 गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री और विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने धड़पकड़ शुरू की। पुलिस ने चार नाबालिगों सहित कुल 17 आरोपियों को हिरासत में लिया। अतिरिक्त आयुक्त श्रीकांत पाठक ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द ही इस मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास नया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर गिरफ्तार लोगों के परिजनों के साथ हजारों लोग जुट गए। भीड़ का कहना था कि पुलिस ने निर्दोष लोगों को हिरासत में लिया है। वे उन्हें छोड़ने की मांग कर रहे थे।

मुंबई से सटे मीरा रोड पर दो समुदायों के बीच झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अबू शेख नाम के एक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह लोगों को उकसा रहा था। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और एमबीवीवी पुलिस ने दो दिन की हिरासत की मांग की है।
डीसीपी जयंत बजबाले

शहर के अन्य हिस्सों में भी रहा तनाव

 

सोमवार को वैसे तो सारा शहर जश्न मना रहा था, लेकिन नया नगर सहित शहर के कई हिस्सों में तनाव रहा। शाम 7 बजे गोल्डन नेस्ट, गीता नगर, बैक रोड पर रह-रहकर दोनों पक्षों के उपद्रवी जमा हो रहे थे। कनकिया के कुछ परिसरों में भी स्थिति के तनावपूर्ण होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपद्रव में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। पूरे दिन भीड़ के धार्मिक नारे लगाते हुए विडियो वायरल होते रहे। जहां एक समुदाय के रविवार रात में गाड़ियों की तोड़फोड़ के विडियो वायरल हुए, वहीं सोमवार को दूसरे समुदाय के नारे लगाते हुए हाथों में पिस्टल लहराने के विडियो वायरल हुए। इससे तनाव बढ़ने की आशंका बनी रही।

 

मुजफ्फर हुसैन की पहल पर टला विवाद

 

उपद्रव के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार की दोपहर नया नगर पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी तादाद में लोग जमा हुए। यहां हालात बिगड़ सकते थे कि तभी पूर्व विधायक मुजफ्फर हुसैन वहां पहुंचे और उन्होंने लोगों से शांति की अपील की। उन्होंने कहा कि आज एक शुभ दिन है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम शांति बनाए रखें। उनकी भावनात्मक अपील के बाद स्थिति नियंत्रण में आई और शाम 4 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ कम हो गई। उधर, विधायक प्रताप सरनाईक ने भी सभी जाति और संप्रदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
    • TN15TN15
    • July 15, 2026

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद अब…

    Continue reading
    राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
    • TN15TN15
    • July 10, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’