उत्तरप्रदेश चुनाव में छोटे दलों को साथ लाने पर बोले अखिलेश यादव, ‘भाजपा को हराने में देंगे हमारा साथ’

झांसी, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार को अपने दौरे के आखिरी दिन झांसी पहुंचे। झांसी में उन्होंने कई जगहों पर सभाओं को संबोधित किया और राज्य सरकार पर हमलावर होते हुए जनता को साफ कर दिया है कि प्रदेश में अब बदलाव होने जा रहा है और उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि वह क्यों छोटे दलों को अपने साथ इस चुनाव में साथ ला रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। हालांकि इस दौरान एक समर्थक घोड़े पर भी नजर आया जो अखिलेश यादव की यात्रा में शामिल होने आया था। वहीं झांसी की सड़कों पर अखिलेश की तस्वीरें ही दिखाई दे रही थीं।

झांसी जिले के मोंठ में जनसभा को संबोधित करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत की।

जब उनसे पूछा गया कि, इस चुनाव में आप छोटी पार्टियों को अपने साथ ला रहे हैं, क्या इससे फायदा नजर आ रहा है ?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, “समाजवादी पार्टी छोटे दलों को साथ ले रही है, जो बीजेपी को हराने में हमारा साथ देंगे। मौजूदा सरकार ने सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है, इन्होंने कुछ नहीं किया। कोरोना महामारी के दौरान सिर्फ लोगों को लाइन में लगाने पर मजबूर किया है। यदि किसान खाद लेने जा रहे हैं तब भी वह लाइन में लगे नजर आ रहे हैं। नोट बंदी के दौरान भी यही स्थिति रही।”

उन्होंने आगे कहा कि, “उत्तरप्रदेश की जनता अब एक-एक कर लाइन में लगेगी और बीजेपी का सफाया कर देगी।”

जब उनसे पूछा गया कि, “बुंदेलखंड की रैली में आपको मिल रहे समर्थन और जनता द्वारा फूलों की बरसात को कैसे देख रहे हैं?

इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने बताया कि, “बुंदेलखंड की जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए दरवाजे बंद कर दिए हैं। यहां की जनता भाजपा का सफाया करेगी। समाजवादी पार्टी को रैली में जनता ने बहुत समर्थन दिया है। इस बार एक भी सीट भारतीय जनता पार्टी बुंदेलखंड में नहीं जीतेगी।”

“बुंदेलखंड की जनता ने बीजेपी को पिछले चुनावों में अपना पूरा समर्थन दिया, लेकिन इन्होंने जनता को कुछ नहीं दिया। झांसी की जनता अब दोबारा झांसे में नहीं आने वाली है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “योगी सरकार ने सिर्फ जगहों के नाम बदले हैं। वो मोंठ में नहीं आए वरना वो यहां का भी नाम बदल देते।”

हालांकि जब उनसे विधानसभा चुनावों में एआईएमआईएम के मुखिया सांसद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके बाद वह मोंठ में जनसभा को संबोधित करने के लिए आगे बढ़ गए और महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, “हमारी भावुक जनता ने इनको समर्थन दे दिया। लेकिन महंगाई कितनी बढ़ गई है। पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर महंगा कर दिया। गरीब जनता की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी में भर दिया।”

“उज्‍जवला योजना के नाम पर सिलेंडर सबको दे दिया, लेकिन क्या जनता उसे भरवा पा रही है? अब सरकार को इसका नाम बदलकर ‘बुझज्जला’ योजना रख देना चाहिए।”

अखिलेश रैली में रोजगार का मुद्दा उठाते हुए बोले कि, “योगी सरकार में नौजवानों को न नौकरी मिली और न ही कोई रोजगार, बस बड़े-बड़े विज्ञापन छपे। वहीं सरकार कह रही है कि टैबलेट देंगे। लेकिन हमारी सरकार के दौरान बाटे गए लैपटॉप आज भी चल रहे होंगे। जब भी लोग हमारे लैपटॉप इस्तेमाल करते होंगे तो हमारे नेता और हम लोग दिखाई देते होंगे।”

इसके बाद उन्होंने जनता से पूछा कि आपको कौन सी सरकार चाहिए योगी सरकार या योग्य सरकार? हम सरकार इसलिए बनाना चाहते हैं क्योंकि हमें किसानों और गरीबों की मदद करनी है।

Related Posts

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

Continue reading
2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग