रामलला की पूर्ण तस्वीर आई सामने, मनमोहक मुस्कान और चेहरे से झलक रहा तेज

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर चल रही जोर-शोर से तैयारियों के बीच शुक्रवार (19 जनवरी, 2024) को रामलला की पूर्ण तस्वीर सामने आई। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है।

रामलला की मूर्ति देखने में अद्भुत है। चेहरे पर मुस्कान भगवान राम की विनम्रता और मधुरता के बारे में बताती है। रामलला का स्वरूप साक्षात राम भगवान की तरह ही प्रतीत होता है। पहली नजर में रामलला की ये मूर्ति देखने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

आस्था और आध्यात्म की झलक इस मूर्ति से झलकती है, जो पहली ही नजर में राम भक्तों को आकर्षित करती है। भगवान राम के मस्तक पर लगा तिलक सनातन धर्म की विराटता को दर्शाता है, जो देखने वालों को भक्ति की एक अलग दुनिया में ले जाता है।

अनुष्ठान कब तक चलेंगे?

इससे पहले 17 जनवरी को रामलला की मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में लाई गई थी। मूर्ति को अंदर लाने से पहले गर्भगृह में विशेष पूजा की गई, इसके बाद 18 जनवरी (गुरुवार) को गर्भगृह में मूर्ति स्थापित किया गया।
राम मंदिर में 16 जनवरी को रामलला के लिए अनुष्ठान शुरू हुआ था। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे और रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए जरूरी हर अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। 121 ‘आचार्य’ अनुष्ठान का संचालन कर रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर एक बजे समाप्त होगा। दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित हजारों लोग शामिल होंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मैसूर स्थित मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई भगवान राम की मूर्ति 51 इंच की है।

  • Related Posts

    राम मंदिर के चढ़ावा गबन मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में राम मंदिर के…

    Continue reading
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी