Pran Pratishtha Security : ड्रोन का पहरा, 10 हजार से ज्यादा CCTV और चप्पे-चप्पे पर जवान, प्राण प्रतिष्ठा से पहले अभेद्य किले में अयोध्या तब्दील  

Ram Mandir Pran Pratishtha security : सुरक्षा की दृष्टि अयोध्या की किलेबंदी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की सुरक्षा में पूरी तरह से जान झौंकी हुई है। यही वजह है कि राम मंदिर में प्रभु की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी सुरक्षा के मोर्चे पर अभेद्य किले में तब्दील हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले इस समारोह में करीब 8000 वीआईपी अतिथि रहेंगे। यही वजह है कि आसमान से लेकर जमीन तक कड़ी निगरानी और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। ऊपर ड्रोन से सिक्योरिटी मॉनिटरिंग होगी। 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल हुए हैं जो चप्पे-चप्पे की निगहबानी करेंगे।
22 जनवरी को अयोध्या में परिंदा भी पर न मार सके। इसलिए ड्रोन और सीसीटीवी के अलावा बड़ी संख्या में विशेष तौर पर प्रशिक्षित सुरक्षाकर्मियों की तैनाती होगी। वे ऑटोमैटिक हथियारों से लैस होंगे और इन जवानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में तैनात रहने वाले (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) एसपीजी से लेकर आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) तक के स्पेशल कमांडो तैनात किए जाएंगे।

 

अयोध्या में बढ़ने लगी राम भक्तों की भीड़

 

प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है, अयोध्या में राम भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। राम मंदिर निर्माण के लिए 500 से अधिक सालों तक इंतजार किया गया है, इसलिए राम भक्त इस लम्हे को निहारना चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा एजेंसी का खास तौर पर सतर्क है और फूंक फूंक कर कदम बढ़ाया जा रहा है।

 

सात लेयर की होगी सुरक्षा

 

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की अचूक सुरक्षा के लिए केंद्र और यूपी सरकार की सुरक्षा एजेंसियों ने साथ मिलकर 7 लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पहले घेरे में SPG के कमांडो होंगे और जिनके हाथ में अत्याधुनिक हथियार होंगे। दूसरे घेरे में NSG के जवान होंगे. तीसरे घेरे में IPS अधिकारी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। चौथे घेरे का जिम्मा CRPF के जवानों पर होगा. पांचवें घेरे में यूपी एटीएस के कमांडो होंगे जो किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में एक्शन लेने के लिए तैयार होंगे। छठे घेरे में आईबी और सातवें घेरे में स्थानीय पुलिस के जवानों की फौज खड़ी होगी।

 

देश की सबसे बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

 

आपको बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में वर्तमान में देश के जो सबसे पावरफुल लोग हैं वे शामिल होंगे। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में देश-विदेश की हस्तियां शामिल होने के लिए आ रही हैं। आमंत्रित अतिथियों के अलावा लाखों की संख्या में आम लोग भी उस दिन अयोध्या पहुंचने वाले हैं, जो कार्यक्रम का तो हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन इस खास मौके पर रामनगरी में मौजूद रहेंगे।

 

इंस्टॉल किया गया है एंटी ड्रोन सिस्टम भी

 

सुरक्षा तैयारी में कार्यक्रम के दौरान संभावित तौर पर किसी भी आसमानी हमने से निपटने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कमांड कंट्रोल सिस्टम बनाए गए हैं। यहां के एसपी प्रवीण रंजन मैं एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा में CRPF की 6 कंपनी, PAC की 3 कंपनी, SSF की 9 कंपनी और ATS और STF की एक-एक यूनिट चौबीसों घंटे तैनात रहेंगी। इसके साथ ही 300 पुलिसकर्मी, 47 फायर सर्विस,  40 रेडियो पुलिस के जवान, 37 लोकल इंटेलिजेंस, 2 बम डिटेक्शन स्कवॉड की टीम और 2 ही एंटी सबोटाज स्क्वॉड  की टीम तैनात की गई हैं. इनकी तैनाती न केवल कार्यक्रम स्थल पर बल्कि मंदिर तक जाने वाले सभी रास्तों और चौराहों पर होगी ताकि किसी भी घुसपैठ को रोका जा सके। हर आने वाले पर नजर रखी जा रही है। और जो संदिग्ध दिख रहा है उसकी पहचान पूछी जा रही है ।

 

अकेले पीएम की सुरक्षा में हजार से अधिक जवान

 

सबसे अधिक सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सुनिश्चित की गई है. पीएम के सुरक्षा घेरे में तीन DIG , 17 SP, 40 ASP, 82 DSP, 90 इंस्पेक्टर के साथ-साथ 1000 से ज्यादा कॉन्स्टेबल और 4 कंपनी पीएसी तैनात रहेंगी. निगरानी के लिए यूपी पुलिस ने 10 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जिन लोगों के दुकानों और घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, उनको भी पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।

 

स्नाइपर भी संभालेंगे मोर्चा

 

कार्यक्रम के दौरान दूर-दूर तक निगरानी रखने और किसी भी लॉन्ग रेंज अटैक को काउंटर करने के लिए स्नाइपर की भी तैनाती की गई है । उत्तर प्रदेश के डीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया है कि अयोध्या में माइक्रो लेवल तक सुरक्षा की तैयारी है। सरयू के तट पर सुरक्षा के लिए स्नाइपर तैनात रहेंगे तो कई जवान हाई स्पीड वोट के जरिए नजर रखेंगे। स्थानीय लोगों की मानें तो अयोध्या के ईर्द गिर्द सुरक्षा का इतना मजबूत घेरा आज से पहले कभी नहीं बना है। लोगों का कहना है कि इतना बड़ा उत्सव पहले कभी नहीं हुआ इसलिए यह बेहद खास है।

  • Related Posts

    Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!
    • TN15TN15
    • October 20, 2026

    बच्चों ने कई दिन तक मेहनत कर अपने…

    Continue reading
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
    • TN15TN15
    • October 18, 2026

    पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    • By TN15
    • November 22, 2026
    जिस 112 साल की ‘प्यारी दादी’ पर डेनमार्क फिदा था, उसका नाज़ी अतीत खुला तो किताब बाज़ार से वापस मंगानी पड़ी

    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!

    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    • By TN15
    • November 22, 2026
    सरकार बनाने के लिए पार्टी में रूठों को बनाएंगे अखिलेश यादव!

    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    • By TN15
    • November 22, 2026
    उत्तर प्रदेश में दलित राजनीति की चुनौतियों: प्रतिनिधित्व का संकट और बहुजन सशक्तीकरण का संघर्ष

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!