Sahara Protest : भुगतान को लेकर दिल्ली रामलीला मैदान में सहारा निवेशकों का प्रोटेस्ट

ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुआ आंदोलन

सहारा भुगतान के लिए दिल्ली रामलीला मैदान में ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निवेशकों ने प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान में जनसभा करने के बाद सहारा निवेशकों सीआरसी कार्यालय को घेरने के लिए कूच किया। सहारा निवेशक सीआरसी कार्यालय पहुंच भी नहीं पाये थे कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बसों में भरकर उन्हें बवाना थाने में लेकर जाकर बैठा दिया। बताया जा रहा है कि लगभग शाम को साढ़े सात बजे सहारा निवेशकों को छोड़ा गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सहारा के ठग सुब्रत राय, ओपी श्रीवास्तव समेत दूसरे निदेशकों ने देश के हर तीसरे आदमी को ठगा है। सुब्रत राय के निधन के बाद सहारा की संपत्ति बेची जा रही है पर निवेशकों का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रदर्शन में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सहार रिफंड पोर्टल लांच तो कर दिया पर निवेशकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में यह बात निकलकर सामने आई कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार पर इतना दबाव बना दिया जाए सहारा निवेशकों का भुगतान हो जाए। वक्ताओं का मानना था कि लोकसभा चुनाव से पहले यदि भुगतान हो जाता है तो ठीक नहीं तो भुगतान होना मुश्किल है। दरअसल सुब्रत राय के निधन के बाद केंद्र सरकार ही सहारा निवेशकों का भुगतान करा सकती है। सहारा का मामला दूसरे ठगी कंपनियों से अलग है। सहारा के मामले में सेबी, सुप्रीम कोर्ट, विभिन्न राज्यों की की सरकारें पटना और दिल्ली हाईकोर्ट भी सक्रिय है। इसे विडंबना ही कहा जाएगा इन सबके बाजवूद सहारा निवेशकों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि लगभग ५००० सहारा एजेंटों ने भुगतान न होने की स्थिति में आत्महत्या भी कर ली है। सत्तापक्ष के साथ ही विपक्ष भी सहारा निवेशकों के भुगतान में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है। यह मामला विभिन्न विधानसभाओं के साथ ही लोकसभा में उठ गया है।
प्रदर्शन में सहारा निवेशकों ने सहारा प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला, महासचिव नीरज शर्मा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संसार सिंह, बिहार के अध्यक्ष मोहत कुमार, मध्य प्रदेश के प्रभारी सतीश चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मिश्रा, नौशाद अली के साथ ही बड़े स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ ही सहारा निवेशक मौजूद थे।

  • Related Posts

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आधारभूत संरचना और…

    Continue reading
    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    नोएडा । पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन, गौतमबुद्धनगर के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे