‘नरेंद्र मोदी भारतीय इतिहास के सबसे सफल पीएम’, मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम में की प्रधानमंत्री की तारीफ

Vibrant Gujarat Global Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की तारीफ चारों ओर हो रही है। देश से लेकर विदेश तक उनकी  तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। चाहे अमेरिका हो, रूस हो, ब्रिटेन हो या फिर फ़्रांस सभी देश में पीएम की तारीफ सुनी जा रही है। देश में भी नेता, अभिनेता और पूंजीपतियों तक एक मुंह से मोदी की तारीफ सुनी जा रहे है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।  मुकेश अंबानी ने कहा कि जब पीएम मोदी बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन राज्य की राजधानी गांधीनगर में हो रहा है, जहां व्यापार जगत के दिग्गज पहुंचे हुए हैं।

वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अंबानी ने समिट की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। गुजरात वाइब्रेंट समिट का आयोजन मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से ही हो रहा है। इस समिट की शुरुआत 2003 में हुई थी. पहले समिट में 700 डेलीगेट्स इसका हिस्सा बने थे, लेकिन अब इसमें हिस्सा लेने वाले डेलीगेट्स की संख्या 1 लाख से ज्यादा हो गई है।

पीएम मोदी को बताया सबसे महान ग्लोबल लीडर

मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मैं भारत के ‘प्रवेश द्वार’ के शहर मुंबई से आधुनिक भारत के विकास के ‘प्रवेश द्वार’ गुजरात तक आया हूं। मुझे गुजराती होने पर गर्व है, जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे नए गुजरात के बारे में भी सोचते हैं। यह बदलाव कैसे हुआ? इस बदलाव की वजह एक नेता हैं, जो हमारे समय के सबसे महान ग्लोबल लीडर के रूप में उभरे हैं. इस नेता का नाम पीएम मोदी है, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम हैं.’

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की बात करते हुए अंबानी ने कहा, ‘इस तरह का कोई भी अन्य समिट 20 सालों तक लगातार जारी नहीं रहा है। मगर ये समिट हर साल और भी ज्यादा मजबूत होता जा रहा है। ये पीएम मोदी की दूरदर्शिता और निरंतरता का नतीजा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं उन कुछ भाग्यशाली लोगों में शामिल रहा हूं, जिन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के हर समिट में हिस्सा लिया है.’

  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश और केरल: विकास सूचकांकों, मानव विकास और सामाजिक रूपांतरण का तुलनात्मक अध्ययन

    एस आर दारापुरी   विकास को केवल आर्थिक वृद्धि,…

    Continue reading
    घरेलू गैस के बाद अब यूपीआई ट्रांजैक्शन पर केंद्र सरकार का डाका?

    जैसे घरेलू गैस सब्सिडी खत्म की ऐसे ही लग…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi