‘गोधरा का बदला लेने के लिए गुजरात को दहलाने की साजिश’, ISIS आतंकी शाहनवाज का बड़ा खुलासा, निशाने पर थे मस्जिद से लेकर आश्रम

ISIS Terrorist : दिल्ली पुलिस की हिरासत में मौजूद इस्लामिक स्टेट के आतंकी शाहनवाज आलम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की पूछताछ में आतंकी शाहनवाज ने बताया है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) गुजरात में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। गुजरात को बम धमाकों से दहलाने का प्लान बनाया गया था. आतंकी ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में बताया कि गुजरात के कई शहर आईएसआईएस के निशाने पर थे।

शाहनवाज ने बताया कि अपने हैंडलर अबु सुलेमान के कहने पर दो आतंकियों ने अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत की घेराबंदी करने का फैसला किया। आईएस को मालूम है कि गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य है, इसलिए ये एक प्रमुख क्षेत्र है। पूछताछ में उसने बताया कि गोधरा दंगों का बदला लेने के लिए आतंकी हमला किया जाना था। आतंकी शाहनवाज को पिछले साल अक्टूबर में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसके सिर पर पांच लाख रुपये का ईनाम था।

किन इलाकों को निशाना बनाने की रची गई साजिश?

पूछताछ के दौरान आतंकी ने बताया कि आईएस के दहशतगर्द ट्रेन से अहमदाबाद पहुंचे और यहां दो दिनों तक रुके। पहले दिन उन्होंने रेलवे स्टेशन, सिनेमा हॉल, विश्वविद्यालय, वीआईपी मार्गों/राजनीतिक नेताओं के मार्गों (हालांकि, उन्हें कोई निर्णायक मार्ग नहीं मिला), अटल पैदल यात्री पुल के साथ-साथ भीड़ भरे बाजार स्थानों का निरीक्षण किया. बोहरा समुदाय की मस्जिद/दरगाह, अहमदाबाद में मजार/दरगाह, साबरमती आश्रम जैसी जगहें आतंकियों के निशाने पर थे।

दूसरे दिन सुबह-सुबह वे गांधीनगर गए. यहां पर आतंकियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यालय, हाईकोर्ट, जिला अदालत, सत्र न्यायालय, बीजेपी कार्यालय का दौरा किया. आतंकियों ने इन स्थानों की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की, ताकि अपने नापाक मकसद को अंजाम दे सकें. इस काम के लिए उन्होंने वहां किराये की बाइक ली थी, जिसके जरिए उन्होंने पूरे शहर में रेकी और प्रमुख स्थानों का पता लगाया, जिन्हें टारगेट करना था.

वडोदरा-सूरत को भी निशाना बनाना चाहते थे आतंकी

आतंकी शाहनवाज ने पूछताछ में खुलासा किया कि आतंकी शाम के समय वडोदरा गए और रेलवे स्टेशन के पास एक हॉस्टल में एक कमरा ले लिया. अगले दिन उन्होंने किराए की स्कूटी ली और जिला कोर्ट, सिविल कोर्ट, रेलवे स्टेशन की रेकी की. यहां पर भी सभी जगहों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई.

उसी शाम आतंकियों ने स्कूटी वापस की और ट्रेन से सूरत चले गए। एक बार फिर से सूरत में भी उन्होंने किराये पर एक स्कूटी ली। वे सूरत रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रुके थे. अगली सुबह, उन्होंने सूरत शहर की रेकी करना शुरू कर दिया. शहर में घूमते समय उन्होंने गलती से सूरत में यहूदी केंद्र देखा और इस स्थान की तस्वीरें खींची और वीडियोग्राफी की।

शाहनवाज ने बताया है कि आतंकियों ने सूरत के हीरा बाजार और जिला अदालत का दौरा किया। मंदिर क्षेत्रों (इस्कॉन मंदिर के पास 7-8 मंदिरों के समूह) को भी टारगेट के तौर पर चिन्हित किया गया। इन क्षेत्रों की भी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गी. उसी शाम तक वे ट्रेन से मुंबई लौट आए और वहां से पुणे वापस आ गए। अगले दिन उन्होंने सभी दौरा किए गए क्षेत्रों की पीडीएफ/पीपीटी बनाई और रिपोर्ट अबू सुलेमान को भेज दी।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी