Iran: किसी को 74 कोड़े, तो किसी को 2 साल की सजा… ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं के साथ क्रूरता

Iran Hijab Controversy: ईरान में अनिवार्य हिजाब का उल्लंघन करने पर दो महिलाओं को सजा सुनाई गई है. हिजाब न पहनने पर एक महिला को 74 कोडे़ मारे गए हैं, जबकि दूसरी को 2 साल जेल की सजा सुनाई गई है। गौरतलब है कि ईरान मेें हिजाब पहनना अनिवार्य है. ऐसे में अनिवार्य हिजाब का उल्लंघन करने पर यहां महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा सुनाई जाती है।

ईरान की अदालत ने जिन दो महिलाओं को सजा सुनाई है, उनमें से एक रोया हेशमती हैं, जो हिजाब की मुखर आलोचक रहीं हैं। ईरानी अधिकारियों के अनुसार, तेहरान की एक अदालत ने रोया हेशमती को 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई है. रोया हेशमती ने खुद अपनी सजा के दुखद अनुभव के बारे में बताया है।

हेशमती ने बताया कि सजा के दिन वह अपने वकील के साथ 74 कोड़े खाने के लिए प्रवर्तन इकाई में पहुंची. अदालत में प्रवेश करते समय उन्होंने अपना हिजाब उतार दिया. जिसे देख वहां मौजूद अधिकारी भड़क गया और उसने हिजाब को लेकर रोया को एक बार फिर चेतावनी दी।

रोया को मारे गए कोड़े

अधिकारी ने रोया से कहा कि अपना दुपट्टा अपने सिर पर रखो ताकि तुम्हें परेशानी न हो।  जिसपर रोया ने कहा कि मैं इसी कारण से आई हूं. मुझे कोड़े मारो. हेशमती के अनुसार, अधिकारी ने हिजाब का पालन न करने पर कहा, ‘तुम्हें पता चल जाएगा कि तुम कहां हो.’ आगे अधिकारी ने कहा कि ‘मैं तुम्हारे लिए एक नया मामला खोलूंगा.’

जेनब को सुनाई गई दो साल की सजा

इन सब के बीच रोया ने बताया कि वह जल्लाद के पास पहुंच गई, जहां उसने कोट उतारने को कहा गया और उन्हें बेरहमी के साथ अनगिनत कोड़े मारे गए. ईरान में हिजाब न पहनने के एक अन्य मामले में अहवाज प्रांत के बेहबहान की निवासी जेनब को दो साल की सजा दी गई है।  जेनब को सोशल मीडिया पर बिना हिजाब के तस्वीरें साझा करने के लिए दो साल जेल की सजा सुनाई गई है, उनके वकील, सज्जाद चत्रसेफ़िड ने पुष्टि की कि उन्हें बेहबहान आपराधिक न्यायालय द्वारा कारावास की सजा सुनाई गई।

  • Related Posts

    दक्षिण एशिया क्षेत्र के विकास के लिए भारत व पाकिस्तान के सौहार्दपूर्ण संबंध आवश्यक
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    भारत की अवधारणा हमारे स्वतंत्रता आंदोलन में निहित…

    Continue reading
    हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान!
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    • By TN15
    • August 4, 2026
    सीटू व अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर

    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    • By TN15
    • August 4, 2026
    दिल्ली में अशांति: पुलिस के बर्ताव की तुलना कभी भी विरोध कर रही भीड़ से नहीं की जा सकती

    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    • By TN15
    • August 3, 2026
    RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत

    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    • By TN15
    • August 3, 2026
    यौन शोषण पीड़ित महिला पहलवानों को न्याय दिलाने जेन- ज़ी पीढ़ी आगे आए!

    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    • By TN15
    • August 3, 2026
    अब CM थलपति विजय सरकार ने संभाला मोर्चा, थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने का विरोध, सुप्रीम कोर्ट से झटका

    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण

    • By TN15
    • August 3, 2026
    दामोदर यादव भले हारे, पर बीजेपी से छीन ली जीत, चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने 18000 वोट झटककर हिलाए दतिया के सियासी समीकरण