ED VS TMC : मामले में अब तक तीन FIR, गिरिराज सिंह बोले- बंगाल में किम जोंग उन का शासन

ED Attack News : उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का में राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी के दौरान भीड़ ने ईडी टीम पर हमला कर दिया था। इसमें कई को चोट लगी थी।

Attack on ED Team in West Bengal: पश्चिम बंगाल में शुक्रवार (5 जनवरी) को ईडी टीम पर हुए हमले में तीन एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें से एक FIR ईडी की तरफ से, दूसरी पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से, जबकि तीसरी एफआईआर शाहजहान शेख ने ईडी के खिलाफ दर्ज कराई है। उधर, ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, बंगाल में किम जोंग उन का शासन है।

बताया गया है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में कल ईडी अधिकारियों पर हुए हमले में पहली एफआईआर टीएमसी नेता शेख सहजान के केयरटेकर ने नजात पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. इसमें कहा गया है कि ईडी के अधिकारी बिना किसी सर्च वॉरंट या नोटिस के दरवाजा तोड़कर घर में घुसे. दूसरी एफआईआर नजात पुलिस स्टेशन ने मीडियाकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ खुद संज्ञान लेते हुए दर्ज की है. तीसरी एफआईआर शेख शाहजहां के खिलाफ ईडी ने दर्ज की है.

क्या है पूरा मामला

बता दें कि ईडी की टीम शुक्रवार (5 जनवरी) को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का में राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी. तभी वहां करीब 200 लोग आ गए और ईडी टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने ईडी अफसरों के साथ आए केंद्रीय सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. टीम में ईडी के असिस्टेंड डायरेक्टर भी शामिल थे. हमले में घायल हुए ईडी टीम के सदस्यों को कोलकाता के एक स्थानीय अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था।

 

गिरिराज सिंह किम जोंग उन से की तुलना

वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जैसी सरकार का नेतृत्व कर रहीं हैं।

  • Related Posts

    पंडित नेहरू से PM मोदी की तुलना पर शरद पवार का बड़ा बयान!
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    मुंबई के वाईबी चव्हाण केंद्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस…

    Continue reading
    टीएमसी का होगा कांग्रेस में विलय, राज्यसभा जाएंगी ममता बनर्जी, अभिषेक बनेंगे राष्ट्रीय महासचिव !
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    नई दिल्ली। देश की राजनीति किसी ने सोचा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    • By TN15
    • June 11, 2026
    बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    • By TN15
    • June 11, 2026
    टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!