कोहरे के कहर से ठिठुरने वाली ठंड में मौसम विभाग का अलर्ट!

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है। सर्दी के साथ कोहरे के कहर ने परेशानी डबल कर दी है। लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं। राजधानी दिल्ली समेत देश के 14 राज्यों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में 30 दिसंबर तक घनी धुंध छाई रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में धुंध की मोटी चादर सड़कों पर दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से कई जगह तो विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में तो बुधवार को भर कोहरा छाया रहा। वही खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 9 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एअर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया। देर शाम विमानन कंपनी विस्तारा ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।

विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया । तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को भी घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था।

Related Posts

शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी
  • TN15TN15
  • July 29, 2026

लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब…

Continue reading
हिमाचल में भारी बारिश के चलते चंद्रभागा नदी उफान पर, जोबरंग पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में लगातार हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

  • By TN15
  • August 8, 2026
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

  • By TN15
  • August 8, 2026
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

  • By TN15
  • August 8, 2026
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

  • By TN15
  • August 8, 2026
आंदोलन की कामयाबी के बावजूद जबान पर लगाम जरूरी!

हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

  • By TN15
  • August 8, 2026
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

  • By TN15
  • August 8, 2026
‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी