पाकिस्तान में दो मासूम को पकाकर खा गया नर पिशाच, दरगाह में भी बांट दिया मांस 

पाकिस्तान में दो बच्चों की हत्या कर उनको पकाकर खाने का एक मामला सामने आया है। बच्चों के इस मांस को दरगाह में भी बंटवाने की बात सामने आई है। ये बच्चे भाई बहन बताये जा रहे हैं। यह आंखें देखी दर्दनाक कहानी खुद इन मासूमों के सात साल के भाई ने अपने माता पिता को बताई है। यह बच्चा इस हैवान से छूटकर भाग निकलने में कामयाब हो गया।

क्या पाकिस्तान में हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग बच्चों को मारकर खाने लगे हैं ? क्या पाकिस्तान में नरपिशाचों की संख्या बढ़ रही है। क्या पाक में गायब होने वाले बच्चों की हत्या कर उन्हें खाया जा रहा है। ये कौन लोग हैं जो बच्चों को खा जा रहे हैं। क्या पाकिस्तान में ऐसी भी मस्जिद हैं, जिनमें बच्चों का मांस बांटा जा रहा है। आइये आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में किस तरह से बच्चों को पकड़कर उनकी हत्या कर दी जा रही है और उनको पका कर खाया जा रहा है।

किसी मां बाप तीन बच्चे गायब हो जाएं। मां बाप उन्हें ढूंढे और वे न मिलें। कुछ दिन बाद इन बच्चों में से एक बच्चा आकर यह बताये कि किसी नरपिशाच ने उसके भाई बहन को पकाकर खा लिया है। समझ जाइये उस समय उन माता पिता की मन स्थिति क्या होगी ? जी हां पाकिस्तान में रोटी के लिए तो मारामारी की खबरें आ ही रही थी। पर अब जो खबरें आ रही हैं वे रोंगटे खड़े करने वाली हैं। ख़बरें ये हैं कि पाकिस्तान में ऐसे भी नरपिशाच हैं जो बच्चों की हत्या कर उनको पका कर खा जा रहे हैं। इतना है नहीं इन बच्चों का मांस दरगाह में भी बांटने की बात सामने आ रही है।
दरअसल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मुजफ्फरगढ़ नाम का एक शहर है, जहां से एक ऐसे खूंखार हैवान को गिरफ्तार किया गया है जो बच्चों का मांस खाने का आदी है। जानकारी मिली है कि उसने पहले तो दो बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या की और उसके बाद उनके मांस को नोंच-नोंच कर खा गया।

अराई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने बताया है कि पांच दिन पहले मुजफ्फरगढ़ शहर के खान गढ़ इलाके से तीन बच्चे गायब हो गए थे। पहले तो माता-पिता ने खुद से ही अपने जिगर के टुकड़ों को ढूंढने कोशिश की, जब ये नहीं  मिले। मिलते भी कैसे ? ये बच्चे एक नर पिशाच का निवाला जो बन चुके थे। पुलिस को तीनों बच्चों के गायब होने की जानकारी दी गई। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चों की तुरंत तलाश शुरू कर दी।

हैवान के चंगुल से छूटा एक मासूम

मामला हैवानियत की सभी हदें पार करने वाला है। इस हैवान ने इन दो बच्चों की निर्मम तरीके से हत्या कर डाली। इतना ही नहीं यह हैवान बच्चों का मांस पकाकर खा गया। गनीमत ये रही कि इनमें से सात साल का अली हसन नाम का तीसरा बच्चा आरोपी की गिरफ्त से छुड़ भागा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर एक्शन लिया और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया।  फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

मासूम ने क्या बताया?

अली हसन ने बताया कि तीन साल के अब्दुल्ला और उसकी डेढ़ साल की बहन हफ्सा की हत्या करने के बाद आरोपी ने उनका मांस पकाया और खा लिया। अराई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा आरोपी व्यक्ति ने मुजफ्फरगढ़ में एक स्थानीय दरगाह पर इंसानी मांस को बांटा भी। मुजफ्फरगढ़ पुलिस ने खेत से अब्दुल्ला के अवशेष और चाकू बरामद किए, लेकिन हफ्सा की तलाश जारी है।

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है आरोपी

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार शख्स फिलहाल अस्पताल में गंभीर हालत में है। उसके होश में आने के बाद इन क्रूर हत्याओं के बारे में और खुलासे हो पाएंगे, लापता बच्चों के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार संदिग्ध के खिलाफ हत्या और आतंकवाद के आरोप में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्चों के पिता फैयाज ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    • By TN15
    • June 10, 2026
    हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    • By TN15
    • June 10, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    • By TN15
    • June 10, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    • By TN15
    • June 10, 2026
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

    • By TN15
    • June 10, 2026
    UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम