Firozabad News : परिवार नियोजन की रिपोर्टिंग अवश्य करें निजी अस्पताल : सीएमओ

निजी क्षेत्र के संबद्ध सेवा प्रदाताओं के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक

फिरोजाबाद । परिवार कल्याण में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति जागरूकता, स्वीकार्यता व पहुँच बढ़ाने के लिए विभाग प्रयासरत है । इसी क्रम में बृहस्पतिवार देर शाम को सीएमओ कार्यालय में सीएमओ राम बदन राम की अध्यक्षता में पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल (पीएसआई) इंडिया के सहयोग से जनपद के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में सीएमओ डॉ रामबदन राम ने शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह परिवार नियोजन संबंधी कार्यक्रमों का डाटा हेल्थ मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम (एचएमआईएस) पोर्टल पर अपलोड अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सही और समय पर डाटा प्राप्त होने से कल्याणकारी योजनाओं को बनाने में मदद मिलती है।

परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ फारूक अहमद ने कहा कि जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को बढ़ाने और जन जागरूकता पैदा करने के लिए डाटा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी लाभार्थियों को सुगमता से दी जा सकती है।

कार्यक्रम में पीएसआई के प्रोग्राम मैनेजर अनिल द्विवेदी ने निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से परिवार नियोजन के कार्यक्रमों की तथा उनको एच एम आई एस पोर्टल पर दर्ज करने के लिए आवश्यक जानकारी दी।
बैठक में डॉ हंसराज, डीपीएम मो आलम, रवि कुमार, अरविंद चौधरी, पंकज पाठक, प्रबल प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, डॉ रवीश, पीएसआई के प्रोग्राम समन्वयक पंकज, मंडलीय कंसल्टेंट इरशाद, एमएनई अफजल शामिल थे।

  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर में…

    Continue reading
    कोटा: रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी, 20 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    कोटा में गुरुवार (18 जून) की सुबह इंदौर-जोधपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    • By TN15
    • June 18, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    • By TN15
    • June 18, 2026
    अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    • By TN15
    • June 18, 2026
    ‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 18, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

    • By TN15
    • June 18, 2026
    लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए