Wrestlers Protest: ‘…मौत मेरे करीब आ जाए’, बृजभूषण शरण सिंह ने कविता के जरिए पहलवानों के आरोपों पर दिया जवाब

Wrestlers Protest Update: पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख के खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के मामलों की जांच करने वाले निगरानी पैनल की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.

Brij Bhushan Sharan Singh Video: देश के नामी पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में धरने पर बैठे हैं. पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. इसी बीच गुरुवार (27 अप्रैल) को बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अपने ऊपर लगाए गए इल्जामों पर बिना नाम लिए एक कविता के जरिए जवाब दिया.

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो संदेश में संकेत दिया कि जब तक उनके पास लड़ने की ताकत है तब तक वह हार नहीं मानेंगे. वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कविता सुनाई कि, “जिस दिन जीवन के हानि लाभ पर उतरूंगा, जिस दिन संघर्षों में जाली लग जाएगी, जिस दिन जीवन की लाचारी मुझ पर तरस दिखाएगी, उस दिन जीवन से मृत्यु कहीं बढ़ जाएगी.”

“ऐसी जिंदगी के पहले मौत मेरे करीब आ जाए”

उन्होंने कहा कि मित्रों, जिस दिन मैं अपने जीवन की समीक्षा करूंगा कि क्या खोया क्या पाया, जिस दिन मैं महसूस करूंगा कि मेरे संघर्ष करने की क्षमता अब समाप्त हो गई है, जिस दिन मैं महसूस करूंगा मैं लाचार हूं, मैं बेचारा हूं, मैं ऐसी जिंदगी जीना पसंद नहीं करूंगा. मैं चाहूंगा कि ऐसी जिंदगी जीने के पहले मौत मेरे करीब आ जाए. इससे पहले मंगलवार को सिंह ने कहा था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और कोर्ट फैसला करेगा.

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं पहलवान

ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट सहित कई स्टार पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और वे जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सात महिला पहलवानों की याचिका पर मंगलवार को दिल्ली पुलिस और अन्य को नोटिस भी जारी किया था. कोर्ट ने महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा था कि इस पर कोर्ट को विचार करने की जरूरत है.

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया