Opposition Unity : नीतीश कुमार और ममता बनर्जी की हुई मुलाकात, क्या कुछ हुई बात दोनों नेताओं ने बताया?

Lok Sabha Election 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भारत के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया गया, शासन करने वालों को केवल प्रचार करने में दिलचस्पी है. 

Nitish Kumar Meets Mamata Banerjee: लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एक करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार (24 अप्रैल) को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी इस बैठक में मौजूद रहे. इस बैठक के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि मैंने नीतीश जी से यही अनुरोध किया है कि जयप्रकाश जी का आंदोलन बिहार से हुआ था तो हम भी बिहार में ऑल पार्टी मीटिंग करें. हमें एक संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं.

उन्होंने कहा कि अगर विजन और मिशन साफ है तो हम साथ में लड़ेंगे, ये तय है. किस आधार पर होगा ये समय पर तय होगा. मैंने तो पहले ही कह दिया है कि मुझे इससे कोई एतराज नहीं है, मैं चाहती हूं कि बीजेपी जीरो बन जाए. हम साथ-साथ आगे बढ़ेंगे. हमारा कोई व्यक्तिगत अहंकार नहीं है, हम साथ मिलकर काम करना चाहते हैं.

 बिहार के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

नीतीश कुमार ने कहा कि जो सत्ता में हैं वे सिर्फ अपनी चर्चा करते हैं और कुछ नहीं, ये आजादी की लड़ाई है, हमे अलर्ट रहना है. ये लोग इतिहास बदल रहे हैं. अब पता नहीं, ये (बीजेपी) इतिहास बदल देंगे या क्या कर देंगे? सभी को सतर्क होना है इसलिए हम सभी के साथ बातचीत कर रहे हैं. हमारे बीच बहुत अच्छी बात हुई है. आवश्यकता अनुसार हम भविष्य में अन्य पार्टियों को साथ में लाकर बातचीत करेंगे. ममता जी के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत हुई.

“सभी दलों को साथ आना चाहिए”

बिहार के मुख्यमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर कहा कि विपक्षी दलों को एकसाथ बैठक रणनीति तैयार करने की जरूरत है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों को साथ आना चाहिए. आगे जो भी होगा, देशहित में किया जाएगा. जो लोग अभी शासन कर रहे हैं, उनके पास करने के लिए कुछ नहीं है. ये सिर्फ अपना प्रचार कर रहे हैं. देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया जा रहा.

  • Related Posts

    यूजीसी एक्ट और आरक्षण में वोटबैंक की राजनीति तलाश रही बीजेपी!
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    यूजीसी एक्ट से एससी एसटी-ओबीसी वर्ग के छात्रों…

    Continue reading
    अभिजीत दीपके की चेतावनी, ‘…तो मैं खुद जयपुर आऊंगा’
    • TN15TN15
    • August 21, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?