Manish Sisodia Judicial Custody : मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Manish Sisodia Judicial Custody: दिल्ली की नई शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को एक बार फिर कोर्ट से राहत नहीं मिली है.

Delhi Former Deputy CM Manish Sisodia Judicial Custody Extended for 14 days in ED Case Manish Sisodia Judicial Custody: मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ाई

Manish Sisodia Judicial Custody: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार (17 अप्रैल) को दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली की नई शराब नीति में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज किए गए मामले में उनकी हिरासत को बढ़ाने का आदेश आया है. इसी के साथ कोर्ट ने सीबीआई की ओर से दर्ज मामले में भी मनीष सिसोदिया की कस्टडी को 1 मई तक बढ़ा दिया है.

सिसोदिया के साथ इनकी भी बढ़ी हिरासत

आबकारी घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया के साथ आरोपी अरुण रामचन्द्र पिल्लई और अमनदीप ढल की न्यायिक हिरासत भी बढ़ा दी गई है. राउ एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की ओर से दर्ज किए गए मामले में अरुण पिल्लई और अमनदीप ढल की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दिया है.

ईडी मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई गई है. वहीं, आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ाई  गई है.

  • Related Posts

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading
    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी