Bathinda Military Station : बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, आर्मी ने बताया- क्या हुआ था अंदर

Firing Inside Bathinda Military Station Four Casualties Reported More Details Awaited ann Bathinda Military Station: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 जवानों की मौत, आर्मी ने बताया- क्या हुआ था अंदर

Bathinda Military Station Firing: पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में फायरिंग की खबर आ रही है. कैंटोनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है. छावनी में घटना के बाद किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं दी जा रही. सेना ने फायरिंग की पुष्टि करते हुए बताया है कि घटना में 4 फौजियों की मौत हो गई है.

सेना के दक्षिणी पश्चिमी कमांड ने एक बयान जारी कर बताया है बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 4.35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोगों के हताहत होने की खबर है. स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया. सेना ने पूरे इलाके को सील किया हुआ है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

प्रोटोकॉल के मुताबिक रक्षा मंत्री को घटना की जानकारी दी गई है. रक्षा मंत्री ने बठिंडा की घटना को लेकर बैठक बुलाई है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) को भी बताया गया है.

आतंकी घटना नहीं- सेना

सेना ने पंजाब पुलिस के एक बड़े अधिकारी को बताया है कि यह आतंकी घटना नहीं है. फायरिंग 80 मीडियम रेजीमेंट आर्टिलरी ऑफिसर्स मेस में हुई. कुछ दिन पहले यूनिट के गार्ड रूम से एक असाल्ट राइफल गायब हो गई थी. लगता है उसी से ये फायरिंग की गई हैं. राइफल और चलाने वाले की तलाश जारी है.

 

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुरुना ने कहा कि सेना के द्वारा शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, किसी आतंकी खतरे का शक नहीं है. उन्होंने कहा कि मिलिट्री स्टेशन के अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों की पहचान की पुष्टि नहीं की है.

बठिंडा अहम मिलिट्री स्टेशन

बठिंडा देश का अहम और महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान है. बठिंडा में 10 कॉर्प्स का मुख्यालय है. यह जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमांड के अधिकार क्षेत्र में आता है. स्टेशन में बड़ी संख्या में ऑपरेशनल आर्मी यूनिट मौजूद हैं.

सेना का बयान

भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है कि “बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई. किसी अन्य जवान को चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. इलाके को सील कर दिया गया है और पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है. दो दिन पहले लापता हुए 28 राउंड के साथ एक इंसास राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है.”

  • Related Posts

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    JPSC की परीक्षाएं और नियुक्तियां रद्द किए जाने…

    Continue reading
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    झारखंड के गिरिडीह जिले के तेलोडीह पंचायत में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…