सेनेटरी पैड्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को दिया गया निर्देश सराहनीय पहल : नारी चेतना मंच

जरूरतमंद महिलाओं को सरकार घर-घर उपलब्ध कराए निःशुल्क सेनेटरी पैड्स

रीवा । नारी चेतना मंच ने सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए उस निर्देश का स्वागत किया है जिसमें केंद्र सरकार से कहा गया कि वह माहवारी स्वच्छता के अंतर्गत मिशन मोड में बालिका स्कूलों में सैनिटरी पैड्स मुहैया कराए। सोमवार को एक अहम निर्देश में सुप्रीम कोर्ट ने सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से वहां छठवीं से लेकर 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड्स देने को कहा है।

नारी चेतना मंच के संयोजक लोकतंत्र सेनानी अजय खरे , नारी चेतना मंच की वरिष्ठ नेत्री डॉ श्रद्धा सिंह , श्वेता पांडे ने कहा है कि केंद्र और राज्य सरकारों को सभी जरूरतमंद स्त्रियों के लिए सेनेटरी पैड्स की व्यवस्था करवाना चाहिए। इसे सिर्फ स्कूलों तक सीमित रखा जाना सही नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने स्कूली लड़कियों के हित में एक व्यवस्था देते हुए अच्छी पहल की है जिसे सरकार को जनहित में और व्यापक करना बेहद जरूरी है। सामान्यतः सेनेटरी पैड्स का खर्च उठाना आम परिवारों के लिए काफी मुश्किल है।

नारी चेतना मंच ने कहा कि वैसे भी सरकार के पास घर घर के आंकड़े मौजूद हैं। इस संबंध में जरूरतमंद महिलाओं को घर घर जाकर सेनेटरी पैड्स उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाना चाहिए। यह काम स्वास्थ्य संगठनों की ओर से किया जाना चाहिए। जरूरतमंद महिलाओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए यदि सेनेटरी पैड्स की आपूर्ति घर-घर की जाती है तो इसका लाभ स्कूली बालिकाओं को भी मिल जाएगा। इसके लिए स्कूल में अलग से वितरण की व्यवस्था नहीं बनानी होगी।

नारी चेतना मंच ने कहा है कि सेनेटरी पैड्स को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता की जरूरत है। देखने को मिलता है कि इसे मेडिकल स्टोर से खरीदते समय अधिकांश महिलाएं काफी संकोच महसूस करती हैं। आम लोगों का नजरिया भी सही नहीं रहता है। नारी चेतना मंच ने कहा कि ऐसी संकीर्ण सोच को सही करने की जरूरत है। महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी अभियान पर विशेष बजट बना कर सरकार को काम करना चाहिए।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी